भारत में बीते कुछ वर्षों में साइबर अपराधों के मामलों में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। इसी को देखते हुए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने ग्राहकों को एक नई चेतावनी दी है। हाल के दिनों में धोखाधड़ी करने वाले साइबर ठग नकली KYC अपडेट, अकाउंट वेरिफिकेशन और इनाम योजनाओं के नाम पर लोगों के स्मार्टफोन में फर्जी लिंक भेज रहे हैं। इन लिंक्स पर क्लिक करते ही मोबाइल में मालवेयर आ सकता है।
इससे जालसाज आपके फोन के पूरे डाटा तक पहुंच बना सकता है, जिसके चलते आपके बैंक अकाउंट में जमा पैसे खाली हो सकते हैं। एसबीआई ने कहा है कि बैंक कभी भी ग्राहकों से APK फाइल डाउनलोड करने, किसी थर्ड-पार्टी एप को इंस्टॉल करने या लिंक पर क्लिक कर डिटेल्स शेयर करने के लिए नहीं कहता।
2 of 5
SBI Cyber Fraud Alert
- फोटो : अमर उजाला
कई बार देखने को मिलता है कि साइबर ठग खुद को बैंक अधिकारी बताकर ग्राहकों को डराते हैं कि उनका अकाउंट बंद होने वाला है या KYC अधूरी है। इससे ग्राहक घबराहट में तुरंत उसके द्वारा भेजी गई लिंक पर क्लिक कर देते हैं, जिससे धोखेबाज उनकी वित्तीय जानकारी हासिल कर लेते हैं।
Cyber Fraud: नोट कर लें ये जरूरी नंबर, साइबर फ्रॉड का शिकार होने पर यहां करें कॉल, मिल सकते हैं पैसे वापस
3 of 5
SBI Cyber Fraud Alert
- फोटो : अमर उजाला
एसबीआई का कहना है कि ग्राहक केवल आधिकारिक एप स्टोर Google Play Store या Apple App Store से ही मोबाइल एप को डाउनलोड करें। किसी भी स्थिति में आपको अंजान लिंक्स से आए APK फाइल या थर्ड-पार्टी एप को डाउनलोड नहीं करना चाहिए।
जानना जरूरी: सर्दियों में आपका गीजर और हीटर भी हो सकता है ब्लास्ट, जरूर जान लें ये बातें
4 of 5
SBI Cyber Fraud Alert
- फोटो : FREEPIK
एसबीआई ने यह भी बताया ह कि साइबर धोखाधड़ी की किसी भी घटना का शिकार होने पर आपको तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करना चाहिए। आप इस नंबर पर जितनी जल्दी कॉल करेंगे उतनी जल्दी पैसे वापस मिलने की संभावना बढ़ जाएगी।
Car Buying Tips: खरीदने जा रहे हैं नई कार? जान लें ये जरूरी बातें कर सकते हैं लाखों रुपये की बचत
5 of 5
SBI Cyber Fraud Alert
- फोटो : FREEPIK
इसके अलावा आप cybercrime.gov.in पर इसकी रिपोर्ट कर सकते हैं। समय पर की गई शिकायत से न केवल नुकसान कम किया जा सकता है बल्कि अपराधियों को पकड़ने में भी मदद मिलती है।
जानना जरूरी: आधार-पैन लिंकिंग से लेकर इनकम टैक्स रिटर्न तक, दिसंबर महीने में जरूर करा लें ये काम