वीआईपी नंबर लेने की ख्वाहिश हर किसी की होती है। चाहे गाड़ी हो या मोबाइल नंबर सभी चाहते हैं, कि नंबर ऐसा हो जो एक बार में ही दिमाग में फिट हो जाए, लेकिन ऐसे नंबर सभी को मिलना संभव नहीं होता। दरअसल, सीमित संख्या में नंबर होने के चलते ऐसा नंबर सभी को नहीं मिलता है और केवल कुछ ही लोग इसका लुत्फ उठा पाते हैं। अगर वीआईपी नंबर लेने की ख्वाहिश आपकी भी है, तो आपके लिए एक सुनहरा मौका है। ये मौका खास बीएसएनएल यूजर्स के लिए है। बीएसएनएल अपने यूजर्स को बिडिंग प्रोसेस के जरिए वीआईपी नंबर खरीदने का मौका दे रहा है। खास बात ये है कि इस स्कीम का फायदा पोस्टपेड और प्रीपेड दोनों ही कस्टमर उठा सकते हैं। इसके लिए आपको बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाकर वीआईपी नंबर लेने के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। इसके बाद आपको ई-ऑक्शन में शामिल होना होगा। यहां पर आप अपनी पसंद के एक नंबर पर बिड लगा सकते हैं।
{"_id":"621dc9c1d58d2d7aa51d9fa2","slug":"how-to-get-vip-mobile-number-bsnl-brought-great-opportunity-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIP Mobile Number: क्या आप भी चाहते हैं वीआईपी मोबाइल नंबर? बीएसएनएल लाया शानदार मौका, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
VIP Mobile Number: क्या आप भी चाहते हैं वीआईपी मोबाइल नंबर? बीएसएनएल लाया शानदार मौका, बस करना होगा ये काम
Tue, 01 Mar 2022 03:27 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Tue, 01 Mar 2022 03:27 PM IST
विज्ञापन
वीआईपी नंबर खरीदने का पूरा प्रोसेस
- फोटो : BSNL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वीआईपी नंबर खरीदने का पूरा प्रोसेस
- फोटो : istock
ई-ऑक्शन में होना होगा शामिल
अगर आप इस ई-ऑक्शन में शामिल होना चाहते हैं, तो आपको इसके लिए बीएसएनएल की वेबसाइट पर जाना है। ई-ऑक्शन में आपको कई वीआईपी नंबर मिलेंगे। यहां पर आपको अपनी पसंद के नंबर पर एक बिड लगाना होगा। इसके बाद यदि आपकी बिड सबसे बेस्ट होती है, तो आपको नंबर मिल जाएगा।
वीआईपी नंबर खरीदने का पूरा प्रोसेस
- फोटो : istock
यहां जानें पूरा प्रोसेस
- वीआईपी नंबर लेने के लिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। इसके लिए आपको सबसे पहले bsnl.co.in पर जाना होगा। अब आपको वेबसाइट में सबसे ऊपर Login/Register पर क्लिक करना है। यहां पर आप अपना मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर खुद को रजिस्टर करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वीआईपी नंबर खरीदने का पूरा प्रोसेस
- फोटो : istock
- ऐसा करने पर आपका लॉगिन अकाउंट बन जाएगा। अब बीएसएनएल की वेबसाइट पर लॉगिन कर लें। इसके बाद आपके सामने वीआईपी नंबरों की लिस्ट खुल जाएगी। इनमें से आप अपनी पसंद का कोई भी नंबर चुन कर Continue to Cart पर क्लिक कर दें।
विज्ञापन
वीआईपी नंबर खरीदने का पूरा प्रोसेस
- फोटो : istock
- इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन की राशि का भुगतान करना होगा। दरअसल, ये पैसा रिफंडेबल होगा। इसके बाद नंबर पर बिडिंग शुरू होने पर अपना अमाउंट टाइप करके सब्मिट कर दें। इसमें हर नंबर के लिए केवल तीन लोगों को ही चुना जाएगा और इन तीनों में से जिसकी बोली सबसे बढ़िया होगी उसे वो नंबर दे दिया जाता है।