Indian Railways Chain Pulling Rules: भारतीय रेलवे का एक बड़ा नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। इसी वजह से भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवनरेखा भी कहा जाता है। भारतीय ट्रेनें देश के प्रमुख स्थानों को एक दूसरे से कनेक्ट करने का काम करती हैं। भारतीय ट्रेनें यात्रा का किफायती और सुविधाजनक साधन भी हैं। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते हर रोज करोड़ों की संख्या में यात्री भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों के सफर को सुविधाजनक और आरामदायक बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। कई बार देखने को मिलता है कि कुछ यात्री चलती ट्रेन में चेन की पुलिंग करके उसे रोक देते हैं। बिना किसी ठोस वजह के चलती ट्रेन में चेन की पुलिंग करना कानूनन गलत है। ऐसा करने पर आपको सजा हो सकती है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसको लेकर भारतीय रेलवे ने क्या नियम बना रखे हैं।
Indian Railways: बिना वजह ट्रेन चेन को खींचने पर मिल सकती है ये सजा, जरूर जान लें भारतीय रेलवे का यह नियम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 29 Aug 2025 06:39 PM IST
सार
भारतीय रेलवे के नियमों के अंतर्गत अगर आप बिना किसी वजह या मस्ती मजाक में ट्रेन चेन की पुलिंग करते हैं तो आप पर जुर्माना लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन