Ayushman Card Disease List: आप अगर किसी सरकारी योजना के लिए पात्र होते हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभ ले सकते हैं। सरकार जब भी किसी योजना की शुरुआत करती है तो उस योजना की पात्रता सूची भी तय की जाती है। उदाहरण के लिए जैसे, अगर आप आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना से जुड़ना चाहते हैं तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होती है। वहीं, जो लोग इस योजना के लिए पात्र होते हैं सिर्फ वे ही इस योजना से जुड़ सकते हैं।
दरअसल जो लोग पात्र होते हैं उनका इस आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत आयुष्मान कार्ड बनाया जाता है। फिर इस आयुष्मान कार्ड के जरिए ही कार्डधारक अपना मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवाने के बाद इस कार्ड से किन-किन बीमारियों का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां इस बारे में जान सकते हैं। तो चलिए जानते हैं आयुष्मान कार्ड से सभी बीमारियों का मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है या नहीं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
आयुष्मान कार्ड से कौन सी बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe stock photos
आयुष्मान कार्ड का फायदा क्या है?
- अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं तो आप इस आयुष्मान कार्ड को बनवा सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड के जरिए कार्डधारक को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। कार्डधारक इस आयुष्मान कार्ड से सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है जिसका खर्च सरकार उठाती है। ये मुफ्त इलाज उन अस्पतालों में करवाया जा सकता है, जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं।
3 of 5
आयुष्मान कार्ड से कौन सी बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Freepik.com
किन-किन बीमारियों का इलाज हो सकता है?
- हृदय संबंधी रोग, कैंसर का इलाज, न्यूरोलॉजिकल रोग, गुर्दा और यूरिनरी रोग, लीवर व पेट संबंधी रोग, सांस की बीमारियां, हड्डी और जोड़ संबंधी समस्याएं, स्त्री रोग और प्रसूति, बाल रोग, संक्रामक रोग, हार्मोन और मेटाबॉलिक रोग, मानसिक स्वास्थ्य आदि।
4 of 5
आयुष्मान कार्ड से कौन सी बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Freepik.com
इन चीजों को नहीं किया जा कवर
- अगर आपके पास आयुष्मान कार्ड है, तो भी आप ओपीडी परामर्श, कॉस्मेटिक या सौंदर्य संबंधी सर्जरी, बांझपन और प्रजनन से जुड़ा इलाज और स्व-प्रेरित चोटें और नशे से जुड़ा इलाज आदि नहीं करवा सकते।
5 of 5
आयुष्मान कार्ड से कौन सी बीमारियों का इलाज करवा सकते हैं?
- फोटो : Adobe Stock
यहां से ले सकते हैं अधिक जानकारी
- अधिक जानकारी के लिए योजना से जुड़े लाभार्थी राष्ट्रीय स्तर पर हेल्पलाइन नंबर 14555 पर संपर्क कर सकते हैं और जान सकते हैं कि किन-किन बीमारियों को इस आयुष्मान योजना के तहत कवर किया जाता है। इसके अलावा आप उन अस्पताल से भी ये जानकारी ले सकते हैं जो अस्पताल इस योजना में पंजीकृत हैं।