फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Railways: टिकट बुक करते समय हो गई है उसमें गलती, जानें कौन सी जानकारी बदल सकते हैं और कौन सी नहीं

Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
संकल्प प्रकाश सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प प्रकाश सिंह Updated Fri, 26 Jun 2026 06:25 PM IST
सार

ट्रेन टिकट बुक करते समय हुई छोटी-सी गलती भी यात्रियों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि टिकट बुक होने के बाद कौन-सी जानकारी बदली जा सकती है और किन मामलों में नया टिकट लेना पड़ता है।

विज्ञापन
Indian Railway Ticket Correction Rules: What You Can Edit After Booking
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

भारतीय ट्रेनों में हर रोज करोड़ों यात्री सफर करते हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्री टिकट बुकिंग के दौरान छोटी-बड़ी गलतियां कर बैठते हैं। कई बार बोर्डिंग स्टेशन गलत चुन लिया जाता है, तो कभी यात्री की जानकारी दर्ज करते समय कोई गलती हो जाती है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि टिकट बुक होने के बाद किन जानकारियों को बदला जा सकता है और किन मामलों में नया टिकट लेना पड़ता है। इस कारण ट्रेन में सफर करने से पहले यात्रियों को इस बारे में जरूर जान लेना चाहिए नहीं तो दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। 

Indian Railway Ticket Correction Rules: What You Can Edit After Booking
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

ऑनलाइन टिकट बुक करने वाले यात्रियों को बोर्डिंग स्टेशन बदलने की सुविधा मिलती है। अगर किसी कारणवश यात्री अपने चुने गए स्टेशन के बजाय किसी अन्य स्टेशन से यात्रा शुरू करना चाहता है, तो वह निर्धारित समय सीमा के भीतर ऑनलाइन बदलाव कर सकता है। इससे यात्रियों को अंतिम समय में यात्रा योजना बदलने की स्थिति में राहत मिलती है। 

Indian Railway Ticket Correction Rules: What You Can Edit After Booking
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

यात्रा की तारीख बदलने को लेकर रेलवे के नियम अलग हैं। अगर किसी यात्री की यात्रा योजना बदल गई है और उसे किसी दूसरी तारीख को सफर करना है। इस स्थिति में मौजूदा टिकट में सीधे संशोधन की सुविधा नहीं मिलती है। इस तरह के मामलों में यात्री को पहले अपना टिकट रद्द करना पड़ता है और फिर नई तारीख के लिए टिकट बुक कराना पड़ता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक इस तरह के मामले में आप कोई सीधा ऑनलाइन बदलाव नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Railway Ticket Correction Rules: What You Can Edit After Booking
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

यात्री का नाम, उम्र या अन्य व्यक्तिगत विवरणों में गलती होने पर आप उसमें कोई संशोधन नहीं करा सकते हैं। अगर आपने टिकट बुक करते समय यात्री का नाम, उम्र या जेंडर में गलती कर दी है, तो इस स्थिति में आप उसमें सुधार नहीं करा सकते हैं आपको टिकट कैंसिल कराकर दोबारा बुक करना होगा।  

विज्ञापन
Indian Railway Ticket Correction Rules: What You Can Edit After Booking
Indian Railways - फोटो : AdobeStock

टिकट बुकिंग के समय आप जो जानकारी दर्ज करते हैं उसकी जानकारी अच्छे से चेक करनी चाहिए। ऐसा करने से आप अतिरिक्त खर्च या असुविधा से बच सकते हैं।  रेलवे समय-समय पर यात्रियों की सुविधा के लिए विभिन्न डिजिटल सेवाएं उपलब्ध कराता है, लेकिन सभी बदलाव ऑनलाइन संभव नहीं हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed