रेल से यात्रा करने का मजा ही कुछ और होता है। वहीं ये यात्रा और भी मजेदार हो जाती है, जब यात्रा के दौरान आपको इंटरनेट की सुविधा मिल जाए। मुंबई में रोजाना लाखों लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। ऐसे में रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, रेलवे ने मुंबई की लोकल ट्रेनों में यात्रियों के सफर को और भी सुहावना बनाने के लिए खास कदम उठाया है। अब यात्रियों को ट्रेन में सफर के दौरान मुफ्त इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। इससे यात्री फिल्म, टीवी सीरियल, पढ़ाई लिखाई से जुड़े कार्यक्रम आदि का फ्री में लुत्फ उठा सकेंगे। अगर आप भी रेल से यात्रा करते हैं, तो इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। खास बात तो ये है कि ये इंटरनेट सुविधा बिल्कुल मुफ्त है। बस आपको इसके लिए कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। तो आइए जानते हैं कि आप भी इस का सुविधआ का लाभ कैसे उठा सकते हैं।
{"_id":"6208a38bac8eea6e230d7e11","slug":"indian-railway-free-wifi-facility-now-you-can-take-advantage-of-trains-free-internet-services","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Indian Railway: अब रेल यात्री ट्रेनों में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ, बस करना होगा ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Indian Railway: अब रेल यात्री ट्रेनों में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ, बस करना होगा ये काम
Sun, 13 Feb 2022 06:32 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 13 Feb 2022 06:32 PM IST
विज्ञापन
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ
- फोटो : i stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ
- फोटो : istock
कैसे उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ
- इस सुविधा के लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों में मध्य रेलवे ने 'कंटेंट ऑन डिमांड' इंफोटेनमेंट सेवा की शुरुआत की है। साथ ही रेलवे ने मैसर्स मार्गो नेटवर्क प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के साथ डील साइन की है।
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ
- फोटो : i stock
- रेलवे के इस कदम के चलते यात्रियों को यात्रा के दौरान एंटरटेनमेंट का डोज मिलता रहेगा। इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए सेंट्रल रेलवे ने महाप्रबंधक अनिल कुमार ने मीडिया से कहा कि फिलहाल कुल 165 उपनगरीय लोकल ट्रेनों में से 10 ट्रेनों में इस सेवा को शुरू किया गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ
- फोटो : i stock
- यात्रियों को इस सेवा का लाभ उठाने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल, लैपटॉप या टैबलेट में 'शुगर बॉक्स' ऐप डाउनलोड करना होगा। इसमें रजिस्टर करने के बाद ही आप इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। रजिस्टर करने के लिए अपना मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी फिल करना पड़ेगा। ऐसा करने पर आपके मोबाइल पर मुफ्त इंटरनेट सुविधा शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
रेल यात्री अब ट्रेन में उठा सकेंगे मुफ्त इंटरनेट का लाभ
- फोटो : istock
रेलटेल ने दी ये जानकारी
- रेलटेल ने अधिक जानकारी देते हुए बताया है, कि यात्रियों को ट्रेन में बेहतर सुविधाएं देने के लिए फ्री इंटरनेट और मनोरंजन की सर्विस पहुंचाने के लिए ट्रेन के कोच के अंदर मीडिया सर्वर लगाया जा रहा है। अब यात्री शुगर बॉक्स ऐप के जरिए फ्री इंटरनेट सुविधा का फायदा उठा सकेंगे।