आईफोन को बेहतरीन सिक्योरिटी फीचर के लिए जाना जाता है। इसी वजह से दुनिया भर में लोग इसे काफी पसंद करते हैं। इसकी एडवांस टेक्नोलॉजी के चलते आईफोन यूजर्स बेहद सुरक्षित महसूस करते हैं। यही कारण है कि इसके यूजर्स दुनिया भर में हैं। लेकिन कई बार हाई सिक्योरिटी फीचर के चलते लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ता है। लेकिन अब एप्पल ने हाल ही में एक नया फीचर लॉन्च किया है जिससे अब यूजर्स को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। दरअसल, पहले आईफोन के लॉक हो जाने पर डिवाइस को रिसेट करने के लिए पीसी या मैक से कनेक्ट करना पड़ता था। लेकिन अब एप्पल के इस नए फीचर के तहत आपको इन सब चीजों से छुटकारा मिल जाएगा। इस नए फीचर को एप्पल ने 'सिक्योरिटी लॉकआउट मोड फीचर' नाम दिया है। जिसकी मदद से अब यूजर्स पीसी या मैक के बिना ही आईफोन और आईपैड को क्लियर और रिसेट कर सकेंगे। यानी कि अब लॉक आईफोन या आईपैड को रिसेट करना और भी आसान हो गया है। आइए जानते हैं कैसे काम करता है ये नया फीचर
{"_id":"61bc72132b091a29484f9026","slug":"how-tohow-to-reset-iphone-without-using-pc-or-mac-know-the-process-reset-iphone-without-using-pc-or-mac-know-the-process","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How to Reset iPhone: आईफोन हो गया है लॉक? तो बिना पीसी और मैक की मदद से ऐसे करें रिसेट, जानें पूरा प्रोसेस","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
How to Reset iPhone: आईफोन हो गया है लॉक? तो बिना पीसी और मैक की मदद से ऐसे करें रिसेट, जानें पूरा प्रोसेस
Fri, 17 Dec 2021 05:34 PM IST
ज्योति मेहरा
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Fri, 17 Dec 2021 05:34 PM IST
विज्ञापन
बिना पीसी और मैक की मदद से कैसे रीसेट करें आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना पीसी और मैक की मदद से कैसे रीसेट करें आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- हाल ही में एप्पल ने iOS 15.2 और iPadOS 15.2 अपडेट को रोल आउट किया है। इस नए अपडेट के तहत आईफोन और आईपैड में कई नए फीचर लाए गए हैं। जिसमें एप्पल मैप्स में सिटी मैप व रोड डिटेल्स, एप्पल म्यूजिक में वॉयस म्यूजिक, एप्पल आईडी के लिए लीगेसी कॉन्टैक्ट के अलावा सिक्योरिटी लॉकआउट मोड फीचर भी शामिल किया गया है।
बिना पीसी और मैक की मदद से कैसे रीसेट करें आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
कैसे करें रिसेट?
- आमतौर पर आईफोन को रिसेट करना आसान है लेकिन अगर आपका आईफोन गलती से रिसेट हो गया है, तो अब आपको घबराने की कोई जरूरत नहीं है। एप्पल के नए फीचर सिक्योरिटी लॉकआउट मोड से आप ये काम बिना किसी पीसी या फिर मैक के आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए बस आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने हैं और आपका काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिना पीसी और मैक की मदद से कैसे रीसेट करें आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- सबसे पहले आपको अपने डिवाइस की लॉक स्क्रीन से अपना पासवर्ड तब तक एंटर करते रहना है, जब तक स्क्रीन पर इरेज डिवाइस का ऑप्शन न आए।
- इरेज डिवाइस दिखने पर इसपर टैप करें और फिर ओके करने के लिए एक बार फिर इरेज डिवाइस पर टैप करें।
- इसके बाद अपना एप्पल आईडी पासवर्ड एंटर करके अपनी एप्पल आईडी से साइन आउट कर लें।
विज्ञापन
बिना पीसी और मैक की मदद से कैसे रीसेट करें आईफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : iStock
- साथ ही सभी डाटा व सेटिंग्स को परमानेंटली हटाने के लिए इरेज डिवाइस पर टैप करें।
- डिवाइस रीस्टार्ट होने पर ऑनस्क्रीन इंस्ट्रक्शन को फॉलो करके अपने डिवाइस को फिर से सेट कर लें।
- अंत में आप अपने डाटा और सेटिंग्स को बैकअप से रिस्टोर करके एक नया पासकोड सेट कर सकते हैं।