आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। कई सरकारी और गैर-सरकारी क्षेत्रों से जुड़े कामों को करवाने के लिए इसकी खास जरूरत हम लोगों को होती है। आधार कार्ड आपकी पहचान का प्रमाण है। कई सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए ये उपयोग में आता है। इसके बिना हमारे जरूरी काम रुक सकते हैं। ऐसे में इसकी खास उपयोगिता हम लोगों को होती है। आधार कार्ड के साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड होने से आज हमारे कई काम आसान बन गए हैं। वहीं बीते कुछ सालों में आधार कार्ड के जरिए होने वाले फ्रॉड के कई मामले सामने निकल कर आए हैं। ऐसे में अगर आपका आधार कार्ड से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर खो गया है, तो उसे तुरंत अपडेट कर लें नहीं तो आपको लाखों रुपये का नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि ये नंबर आपके खाते के साथ भी लिंक होता है। आइए जानते हैं इसके बारे में -
{"_id":"61bc60d2a640ae79416aa9b1","slug":"aadhaar-card-fraud-if-your-registered-mobile-number-with-aadhaar-card-is-lost-then-update-your-registered-mobile-number-immediately","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड की इस गलती से हो सकता है आपको लाखों का नुकसान, तुरंत करें ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Aadhaar Card Fraud: आधार कार्ड की इस गलती से हो सकता है आपको लाखों का नुकसान, तुरंत करें ये काम
Fri, 17 Dec 2021 04:05 PM IST
संकल्प सिंह
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 17 Dec 2021 04:05 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : iStock
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- इसके लिए आपको आधार कार्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uidai.gov.in पर विजिट करना होगा।
- UIDAI की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने के बाद आपको माई आधार के विकल्प का चयन करना है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
- अब आपको आधार सर्विसेस के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
- यहां वेरीफाई ईमेल/मोबाइल नंबर के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- अब स्क्रीन पर दिख रहे बॉक्स में अपने 12 अंकों की आधार संख्या को दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
आधार कार्ड
- फोटो : ANI
- इसके बाद आपको कॉन्टेक्ट डिटेल में मोबाइल नंबर और ईमेल आदि से जुड़ी जानकारी को दर्ज करना होगा।
- नेक्स्ट स्टेप पर कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद सेंड ओटीपी के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- कुछ देर बाद आपके मोबाइल नंबर और ईमेल पर एक ओटीपी आएगा। इससे आपको इस बारे में जानकारी हो जाएगी कि आपका मोबाइल और ईमेल आधार कार्ड के साथ रजिस्टर्ड है।
विज्ञापन
First Aadhaar card in India
- फोटो : Istock
- अगर ओटीपी नहीं आता, तो आपके आधार कार्ड के साथ आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है।
- इस स्थिति में आपको आधार सेवा केंद्र में जाकर अपने मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में अपडेट कराना होगा।
- मोबाइल नंबर को आधार कार्ड में अपडेट कराने के बाद आपको आधार कार्ड से जुड़ी डिटेल्स मोबाइल नंबर पर मिलती रहेगी।