How To Use Digilocker in WhatsApp: आज के समय दुनियाभर में करोड़ों की संख्या में लोग व्हाट्सएप का इस्तेमाल कर रहे हैं। व्हाट्सएप आने के बाद कई काम काफी आसान हो गए हैं। बिजनेस, एजुकेशन से लेकर कई क्षेत्रों में व्हाट्सएप का इस्तेमाल किया जा रहा है। व्हाट्सएप की इसी लोकप्रियता को देखते हुए कई बड़ी कंपनियां भी अपनी सेवाओं को लोगों तक व्हाट्सएप के माध्यम से पहुंचा रही है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि आप डिजी लॉकर की सर्विस का उपयोग भी व्हाट्सएप के जरिए कर सकते हैं। आप व्हाट्सएप पर अपनी 10वीं 12वीं की मार्कशीट, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी आदि कई दूसरे जरूरी दस्तावेजों को डाउनलोड कर सकते हैं। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए आपको My Govt Help Desk चैटबॉट को अपने व्हाट्सएप पर एड करना होगा। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
WhatsApp: व्हाट्सएप पर ऐसे डाउनलोड करें 10वीं-12वीं की मार्कशीट से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस और आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आप अपने व्हाट्सएप पर My Govt Help desk को एड करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको 9013151515 नंबर को अपने स्मार्टफोन में सेव करना होगा।
LIC Jeevan Umang Policy: मात्र दस हजार रुपये की बचत करने के बाद पूरे जीवनभर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है स्कीम
नंबर को सेव करने के बाद यह चैटबॉट आपके व्हाट्सएप पर एड हो जाएगा। इस नंबर को एड करके आप व्हाट्सएप के जरिए डिजी लॉकर की सुविधाओं का फायदा उठा सकते हैं।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
इसका इस्तेमाल करने के लिए आपको व्हाट्सएप पर My Govt Help desk के चैटबॉट को ओपन करके Hii का मैसेज लिखकर भेजना है। यह करने के बाद चैटबॉट आपसे कोविन या डिजी लॉकर में से किसी एक का विकल्प का चयन करने के लिए कहेगा। आपको डिजी लॉकर के विकल्प का चयन करना है। इसके बाद आप बाकी जरूरी प्रक्रिया को पूरा करके आसानी से डिजी लॉकर की सर्विस का फायदा अपने व्हाट्सएप पर उठा सकते हैं।
आप इस चैटबॉट की मदद से पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, दो पहिया वाहनों का इंश्योरेंस, गाड़ी की आरसी आदि कई तरह के दस्तावेजों को अपने व्हाट्सएप पर डाउनलोड कर सकते हैं।
Investment Tips: बच्चों के भविष्य की चिंता छोड़ें, उनकी मेडिकल पढ़ाई के लिए ऐसे मिल सकते हैं 69.7 लाख