Helmet Buying Guide: भारत में बाइक और स्कूटर का इस्तेमाल रोजाना लाखों लोग करते हैं। ऑफिस जाना हो, बाजार से सामान लाना हो या फिर लंबी दूरी का सफर करना हो, दोपहिया वाहन लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं। लेकिन सड़क पर सफर करते समय छोटी-सी लापरवाही भी भारी पड़ सकती है। खासकर हेलमेट को लेकर लोग अक्सर ऐसी गलतियां करते हैं, जिनसे दुर्घटना के समय सिर को सुरक्षा नहीं मिल पाती।
{"_id":"6b0919a4b606b4e2c202b536","slug":"helmet-buying-guide-common-mistakes-to-avoid-while-buying-a-two-wheeler-helmet-2026-11-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बाइकर्स के लिए टिप्स: हेलमेट खरीदते समय क्या गलतियां न करें? जानें कैसे खरीदें अच्छा और बेस्ट हेलमेट","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
बाइकर्स के लिए टिप्स: हेलमेट खरीदते समय क्या गलतियां न करें? जानें कैसे खरीदें अच्छा और बेस्ट हेलमेट
Fri, 27 Nov 2026 11:18 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 27 Nov 2026 11:18 AM IST
सार
- Helmet Buying Guide: दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट सिर्फ चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि सिर की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है
- हेलमेट खरीदते समय ISI मार्क, सही साइज, मजबूत स्ट्रैप और उसकी फिटिंग का खास ध्यान रखना चाहिए
विज्ञापन
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें?
- फोटो : Amar Ujala AI
Trending Videos
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें?
- फोटो : AI Generated
हेलमेट खरीदते समय क्या देखें?
- हेलमेट खरीदते समय सबसे पहली चीज उसमें ISI मार्क होना चाहिए
- भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए BIS सर्टिफाइड हेलमेट अनिवार्य है
- इसके लिए भारतीय मानक IS 4151:2015 निर्धारित किया गया है
- हेलमेट पर असली ISI मार्क के साथ कंपनी की पहचान और लाइसेंस संबंधी जानकारी भी देखनी चाहिए
- सिर्फ ISI जैसा दिखने वाला लोगो देखकर हेलमेट न खरीदें
- उसकी प्रमाणिकता की जांच BIS के माध्यम से भी की जा सकती है
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें?
- फोटो : Adobe stock
गलत साइज का हेलमेट न खरीदें
- हेलमेट खरीदते समय सबसे बड़ी गलती गलत साइज चुनना है
- बहुत ढीला हेलमेट दुर्घटना के दौरान सिर से निकल सकता है
- वहीं, जरूरत से ज्यादा टाइट हेलमेट पहनने पर भी दिक्कत हो सकती है
- इसलिए खरीदते समय हेलमेट पहनकर देखें कि वह सिर पर अच्छी तरह फिट हो रहा है या नहीं
- सिर को हल्का दाएं-बाएं घुमाने पर हेलमेट अपनी जगह से ज्यादा नहीं हिलना चाहिए
विज्ञापन
विज्ञापन
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें?
- फोटो : AI Generated
स्ट्रैप और बकल की जरूर करें जांच
- हेलमेट की सुरक्षा में उसकी स्ट्रैप भी अहम भूमिका निभाती है
- खरीदने से पहले चिन स्ट्रैप को अच्छी तरह चेक करें
- उसका बकल आसानी से लॉक और अनलॉक होना चाहिए
- हेलमेट पहनने के बाद स्ट्रैप को ठीक से बांधना भी जरूरी है
- बिना स्ट्रैप बांधे हेलमेट पहनने का कोई खास फायदा नहीं मिलता
विज्ञापन
अच्छा हेलमेट कैसे खरीदें?
- फोटो : AI Generated
सिर्फ सस्ता हेलमेट देखकर न करें खरीदारी
- बाजार में अलग-अलग कीमत और डिजाइन के हेलमेट उपलब्ध हैं
- पर कम कीमत के चक्कर में क्वालिटी से समझौता करना सही नहीं है
- सड़क किनारे मिलने वाले बिना वाले हल्के हेलमेट खरीदने से बचना चाहिए
- हमेशा भरोसेमंद दुकान या ऑथराइज्ड हेलमेट डीलर से ही हेलमेट खरीदें
