Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किन-किन परिस्थितियों में खींच सकते हैं ट्रेन का चेन? यहां जानें इससे जुड़े नियम

Thu, 26 Nov 2026 08:22 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Thu, 26 Nov 2026 08:22 PM IST
सार

  • Train Alarm Chain Rules: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग चलती ट्रेन का छोटे कारणों से चेन खींच देते हैं। 
  • मगर आपको बता दें कि चेन सिर्फ आपातकालिन स्थितियों में ही खींचा जा सकता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
When Can You Pull Train Alarm Chain know the Rules And Penalties
ट्रेन चेन पुलिंग नियम - फोटो : AI

When To Pull Train Chain: भारतीय रेलवे में अलार्म चेन सिर्फ असली और गंभीर आपातकालीन स्थितियों में ही खींची जा सकती है, जब ट्रेन को तुरंत रोकना जरूरी हो। किसी यात्री की तबीयत अचानक बहुत खराब होने, कोच में आग या धुआं दिखने, या किसी के ट्रेन से गिरने व दरवाजे में फंसने पर इसका इस्तेमाल मान्य है।



इसके अलावा चोरी या सुरक्षा खतरे जैसी घटनाओं अथवा ट्रेन चलते समय बुजुर्ग, बच्चे या दिव्यांग के छूट जाने पर भी चेन खींची जा सकती है। बिना ठोस कारण चेन खींचना कानूनन अपराध है, जिससे पूरे सफर में देरी होती है और अन्य यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ती है।

Trending Videos
When Can You Pull Train Alarm Chain know the Rules And Penalties
ट्रेन अलार्म चेन पुलिंग नियम - फोटो : AI

बिना वजह चेन खींचने पर कितनी सजा?

  • बिना उचित कारण अलार्म चेन खींचना रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत दंडनीय अपराध है।
  • ऐसे मामलों में पकड़े जाने पर एक साल तक की जेल, एक हजार रुपये तक का जुर्माना या दोनों सजाएं हो सकती हैं।
When Can You Pull Train Alarm Chain know the Rules And Penalties
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock

चेन खींचने पर ट्रेन कैसे रुकती?

  • चेन खींचते ही सिस्टम में दबाव घटता है और ट्रेन रुकने लगती है।
  • रेलवे नियमों के अनुसार, सभी कोच के ब्रेक खुलने और एयर प्रेशर सामान्य होने के बाद ही ट्रेन दोबारा आगे बढ़ाई जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
When Can You Pull Train Alarm Chain know the Rules And Penalties
ट्रेन अलार्म चेन पुलिंग नियम - फोटो : AI

कब चेन खींचना गैन कानूनी होता है?

  • बिना किसी उचित या आपातकालीन कारण के ट्रेन की चेन खींचना भारतीय रेलवे अधिनियम की धारा 141 के तहत गैर-कानूनी है।
  • देर से स्टेशन पहुंचने, अपना स्टॉपेज निकल जाने, कोई सामान्य सामान गिरने, गलत कोच में चढ़ने, पानी या एसी जैसी सामान्य असुविधाओं, या केवल मजाक के लिए ट्रेन रोकना अपराध है।
  • साधारण परेशानियों के लिए आप रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
When Can You Pull Train Alarm Chain know the Rules And Penalties
Indian Railways - फोटो : Adobe Stock
यात्रियों को क्या ध्यान रखना चाहिए?
  • सफर के दौरान जल्दबाजी या सुविधा के लिए कभी भी चेन न खींचें, क्योंकि इससे पूरी ट्रेन का समय खराब होता है।
  • वास्तविक संकट में ही चेन का उपयोग करें और अन्य यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा का ध्यान रखें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed