Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक हॉलिडे: दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक? यहां देखें बैंकों की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Fri, 27 Nov 2026 10:23 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 27 Nov 2026 10:23 AM IST
सार

  • December 2026 Bank Holidays: दिसंबर 2026 में क्रिसमस और कई अन्य वजहों से बैंकों की छुट्टी रहेगी
  • हालांकि, सभी राज्यों में छुट्टियां एक जैसी नहीं होंगी। ऐसे में बैंक जाने से पहले अपने राज्य की छुट्टियों की सूची जरूर देख लें

विज्ञापन
Bank Holidays in December 2026: Check the Complete State-Wise List of Bank Holidays
दिसंबर में कितने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Amar Ujala AI

Bank Holidays in December 2026: साल का आखिरी महीना दिसंबर शुरू होने वाला है। ऐसे में अगर आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए बैंक हॉलिडे की जानकारी रखना जरूरी है। दिसंबर में अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग वजहों से बैंक की शाखाएं बंद रहेंगी। इसके अलावा हर महीने की तरह रविवार और दूसरे व चौथे शनिवार को भी बैंकों में अवकाश रहेगा।



ऐसे में बैंक जाने से पहले छुट्टियों की तारीखों को जान लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। इसलिए अगर आप दिसंबर महीने में किसी काम से बैंक जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि दिसंबर में कब-कब बैंक बंद रहने वाले हैं। आप अगली स्लाइड्स में दिसंबर में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Bank Holidays in December 2026: Check the Complete State-Wise List of Bank Holidays
दिसंबर में कितने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock

दिसंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

  • 1 दिसंबर को अरुणाचल प्रदेश और नागालैंड में स्वदेशी आस्था दिवस (Indigenous Faith Day) और राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर बैंक बंद रहेंगे
  • 3 दिसंबर को गोवा में Feast of St. Francis Xavier के कारण बैंकों की छुट्टी रहेगी
Bank Holidays in December 2026: Check the Complete State-Wise List of Bank Holidays
दिसंबर में कितने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
  • 9, 10 और 11 दिसंबर को सिक्किम में लोसूंग और नामसूंग पर्व के चलते बैंक शाखाएं बंद रहेंगी
  • 12 दिसंबर को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे
  • 18 दिसंबर को मेघालय में यू सोसो थाम की पुण्यतिथि के अवसर पर बैंकों की छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bank Holidays in December 2026: Check the Complete State-Wise List of Bank Holidays
दिसंबर में कितने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
  • 19 दिसंबर को गोवा में गोवा मुक्ति दिवस के कारण बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा
  • 24 दिसंबर को क्रिसमस ईव के अवसर पर मेघालय, मिजोरम और नागालैंड में बैंक बंद रहेंगे
  • 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर देशभर में बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी
विज्ञापन
Bank Holidays in December 2026: Check the Complete State-Wise List of Bank Holidays
दिसंबर में कितने दिन रहेगी बैंकों की छुट्टियां? - फोटो : Adobe Stock
  • 26 दिसंबर को महीने का चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेंगे
  • 30 दिसंबर को मेघालय में यू कियांग नांगबाह की पुण्यतिथि पर बैंक बंद रहेंगे
  • 31 दिसंबर को मिजोरम में नए साल की पूर्व संध्या के अवसर पर बैंक शाखाओं में अवकाश रहेगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed