भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा दी जाती है। इसका एक विशाल नेटवर्क पूरे देशभर में फैला हुआ है। यह भारत के सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। भारतीय रेलवे में रोजाना करोड़ों की संख्या में लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। यात्रियों को ट्रेन में सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने कई नियमों को बना रखा है। इन नियमों का उद्देश्य भारतीय ट्रेनों में यात्रियों को सफर का शानदार अनुभव देना है। अक्सर देखने को मिलता है कि ट्रेन में सफर करते समय कई यात्री अपना सामान उसी में भूल जाते हैं। ऐसी स्थिति में यात्री काफी परेशान हो जाते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि ट्रेनों में सफर करते समय भूले हुए सामान को आप वापस पा सकते हैं? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर आपका सामान ट्रेन में सफर करते समय छूट गया है। इस स्थिति में आपको उस स्टेशन पर जाना है, जहां पर उतरे थे। इसके बाद आपको खोए हुए सामान की जानकारी रेलवे अधिकारियों को देनी होगी।
Aadhaar Card: कहीं आपके आधार कार्ड का तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें पता
इसके अलावा आपको रेलवे पुलिस फोर्स को भी इसकी जानकारी देनी होगी। अगर सामान नहीं मिलता है इस स्थिति में आपको आरपीएफ के पास जाकर इसकी एफआईआर दर्ज करानी है।
LIC Jeevan Umang Policy: मात्र दस हजार रुपये की बचत करने के बाद पूरे जीवनभर मिलेगी पेंशन, जानिए क्या है स्कीम
यह करने के बाद आरपीएफ पुलिस कर्मी संबंधित ट्रेन में आपके सामान को ढूंढेगी, जिसमें आप सफर करते समय उसको भूल गए थे। अगर पुलिसकर्मी को खोया हुआ सामान मिलता है ऐसे में सामान को उस स्टेशन पर पहुंचा दिया जाएगा, जहां आपने एफआईआर दर्ज कराई थी।
IRCTC: बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन कराने के लिए IRCTC लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
इसके बाद रेलवे अधिकारी यात्री को बुलाकर उसके कुछ जरूरी दस्तावेजों को देखने के बाद सामान उसको वापस कर देंगे। रेलवे को हर साल बड़ी संख्या में लावारिस सामान मिलते हैं। इन खोए हुए सामानों की शिकायत भी रेलवे के पास दर्ज नहीं होती है।
Investment: शेयर बाजार में आपका भी हुआ है नुकसान, तो इन स्कीम्स में निवेश करने पर मिलेगा गारंटीड रिटर्न