PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ करोड़ों किसान उठा रहे हैं। भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत हर साल गरीब किसानों को 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस आर्थिक सहायता को सालाना तीन किस्तों के माध्यम से जारी किया जाता है। हर किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये किसानों के बैंक अकाउंट में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं। भारत सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की कुल 16 किस्तें जारी कर चुकी है। वहीं अब देश के करोड़ों किसानों को 17वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। इस कारण कई किसान सवाल कर रहे हैं कि भारत सरकार कब तक पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है? इसी कड़ी में आइए जानते हैं भारत सरकार कब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी कर सकती है।
PM Kisan Yojana: जून में आ सकती है 17वीं किस्त? क्या आपको मिलेगा लाभ या नहीं इस आसान तरीके से करें पता
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 09 Jun 2024 10:51 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन