Update Aadhaar Card Fingerprint: आपके पास कई तरह के दस्तावेज होंगे जिनमें से एक आधार कार्ड भी है, और ये मौजूदा समय में सबसे जरूरी दस्तावेजों में से एक है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को आधार कार्ड जारी किया जाता है। इस आधार में कार्डधारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती है। आधार में आपके फिंगर प्रिंट भी होते हैं, जिनकी आपको कई कामों में जरूरत भी पड़ती है। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपके फिंगर प्रिंट न आए, तो फिर आपके कितने काम अटक सकते हैं। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि फिंगर प्रिंट न आने पर आपके कौन से काम अटक सकते हैं और आप इन्हें कैसे अपडेट करवा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
आधार कार्डधारक ध्यान दें: अगर आपके भी नहीं आ रहे फिंगर प्रिंट तो अटक सकते हैं ये काम, ऐसे करवाएं आज ही अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अटक सकते हैं ये काम:-
मुफ्त राशन मिलना
- अगर आपके फिंगर प्रिंट नहीं आ रहे हैं, तो आपको मुफ्त राशन मिलने में खासी दिक्कतें आ सकती हैं अगर आप इसके लिए पात्र हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि राशन कार्डधारक जब राशन लेने राशन डीलर के पास दुकान पर जाता है, तो उसे फिंगर प्रिंट देने होते हैं और इसी के बाद राशन दिया जाता है।
सिम कार्ड नहीं ले पाएंगे
- आपके फिंगर प्रिंट अगर नहीं आ रहे हैं, तो आपको नया सिम कार्ड लेने में भी खासी दिक्कतें आ सकती हैं। सिम कार्ड लेते समय अब आधार नंबर और कार्डधारक के फिंगर प्रिंट लिए जाते हैं।
फिंगर प्रिंट न आने पर क्या करें?
स्टेप 1
- किसी कारण अगर आपके फिंगर प्रिंट नहीं आ रहे हैं, तो आपके पास एक ही विकल्प है कि आप इन्हें अपडेट करवाएं
- इसके लिए आपको सबसे पहले अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाना है
- यहां जाकर आपको एक करेक्शन फॉर्म भरना है, जिसमें आपको अपना नाम, आधार नंबर आदि जानकारी देनी है
स्टेप 2
- फिर आपको आधार कार्ड अपडेशन की फीस जमा करवानी है, जिसके बाद आपको संबंधित अधिकारी को भरा हुआ फॉर्म देना है
- इसके बाद आपके फिर से फिंगर प्रिंट लिए जाएंगे
- इस प्रक्रिया के होने के कुछ दिनों बाद आपके नए फिंगर प्रिंट अपडेट कर दिए जाते हैं।