फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: इस गर्मी आपका कूलर न हो जाए खराब, इसलिए सफाई करते समय भूलकर न करें ये गलतियां

Thu, 15 Jun 2023 02:40 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 15 Jun 2023 02:40 PM IST
विज्ञापन
Cooler Cleaning Tips: Avoid these mistakes while cooler cleaning at home
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock

Cooler Cleaning Tips: गर्मी का मौसम आते ही लगभग हर कोई जलती-चुभती गर्मी से परेशान नजर आता है। लोग दोपहर के समय घरों से बाहर निकलना बंद या बेहद कम कर देते हैं। ज्यादा खाने की जगह लोग ठंडी चीजों का सेवन करने लगते हैं। वहीं, घरों में पंखों के साथ कूलर भी चलने लगते हैं। मौजूदा समय में ही देख लीजिए कि कैसे पारा 40 के ऊपर जा रहा है। ऐसे में गर्मी से बचने के लिए और घर को ठंडा रखने के लिए ज्यादातर लोग कूलर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोग कूलर साफ करते समय कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिससे आपका कूलर खराब हो सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं कि ये गलतियां कौन सी हैं। आप अगली स्लाइड्स में इनके बारे में जान सकते हैं...

Cooler Cleaning Tips: Avoid these mistakes while cooler cleaning at home
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock

इन गलतियों को न करें:-

पानी से धोने से बचें

  • कई लोग जब कूलर को साफ करते हैं, तो कूलर को बाहर और अंदर की तरफ से पानी से धोते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कूलर जल्दी खराब हो सकता है और साथ ही मोटर में भी पानी जा सकता है। इसलिए आप चाहें तो गीले कपड़े से कूलर और मोटर को साफ कर सकते हैं।
Cooler Cleaning Tips: Avoid these mistakes while cooler cleaning at home
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : अमर उजाला

हार्ड लिक्विड से बचें

  • कूलर के टैंक में पानी रहता है, जिसके कारण वहां गंदगी भी जमा होने लगती है। ऐसे में लोग इस गंदगी को साफ करने के लिए इसमें हार्ड लिक्विड तक डाल देते हैं, लेकिन ऐसा करने से बचें क्योंकि कूलर का टैंक एक शीट से बना होता है। वहीं, इसमें हार्ड लिक्विड डालने से छेद हो सकते हैं। इसलिए इसका ज्यादा इस्तेमाल करने से बचें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Cooler Cleaning Tips: Avoid these mistakes while cooler cleaning at home
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock

कूलिंग पैड न धोएं

  • जब आप कूलर साफ करते हैं, तो ध्यान दें कि इसके कूलिंग पैड को पानी से न धोएं। अगर आप ऐसा करते हैं तो ये जल्दी खराब हो सकते हैं। इसकी जगह आप इन कूलिंग पैड को थोड़ी देर धूप में रख सकते हैं, ताकि ये अच्छे से सूख जाए।
विज्ञापन
Cooler Cleaning Tips: Avoid these mistakes while cooler cleaning at home
कूलर साफ करने के टिप्स - फोटो : Istock

पाइप साफ करते समय रखें ध्यान

  • कूलर में टैंक से पानी को उठाकर कूलिंग पैड तक भेजने का काम इसमें लगे पाइप का होता है। पर इनमें गंदगी भी जम जाती है। ऐसे में लोग किसी चीज की मदद से इन्हें अंदर से साफ करते हैं। ऐसा करना गलत नहीं है, लेकिन इस दौरान ध्यान रखें कि किसी नुकीली चीज से पाइप साफ न करें। वरना पाइप कट सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed