हम अपनी आजीविका चलाने के लिए नौकरी करते हैं या फिर अपना बिजनेस करते हैं, लेकिन कई बार हमें काफी ज्यादा पैसों की जरूरत पड़ जाती है। दरअसल, आज के समय में बढ़ती महंगाई और तेजी से बंद होते रोजगार के साधनों की वजह से लगभग हर कोई आर्थिक रूप से परेशान है। इंसान को कब अचनाक से पैसों की जरूरत पड़ जाए, इसके बारे में किसी को नहीं पता। कई बार लोगों को अचानक से पैसों की जरूरत पड़ जाती है, जिससे उनको काफी सारी मुसीबतों का सामना करना पड़ता है। लोगों को दूसरे से कर्ज लेना पड़ता है। लेकिन कई बार आपको दूसरे से भी कर्ज नहीं मिल पाता है। ऐसे में आपके घर में पड़ा सोना आपके बहुत काम आ सकता है। सोने में निवेश को हमेशा से काफी अच्छा माना जाता रहा है, क्योंकि जरूरत पड़ने पर लोग इसका इस्तेमाल गोल्ड लोन के तौर पर करके अपनी आर्थिक समस्याओं को दूर कर सकते हैं। अगर आपके पास भी सोन घर पर रखा है, तो आप उसका इस्तेमाल करके मिनटों में अच्छे पैसे पा सकते हैं...
{"_id":"61f10211a19b441e1b271602","slug":"how-to-take-gold-loan-follow-these-steps","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Gold Loan: अगर कभी पड़ जाए पैसों की अचानक जरूरत, तो ऐसे ले सकते हैं मिनटों में गोल्ड लोन, ये रहा तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Gold Loan: अगर कभी पड़ जाए पैसों की अचानक जरूरत, तो ऐसे ले सकते हैं मिनटों में गोल्ड लोन, ये रहा तरीका
Wed, 26 Jan 2022 02:24 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 26 Jan 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
गोल्ड लोन लेने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोल्ड लोन लेने का तरीका
- फोटो : istock
ऐसे मिल सकता है गोल्ड लोन:-
- अगर आपको कभी भी अचनाक पैसों की जरूरत पड़ती है, तो ऐसे में आप गोल्ड के बदले किसी भी लोन देने वाले संस्थान या बैंक सै इसके बदले पैसे ले सकते हैं।
गोल्ड लोन लेने का तरीका
- फोटो : istock
- इसके लिए आपको अपने गोल्ड को संबंधित बैंक या संस्थान में गिरवी रखना होता है और साथ में वो आपके गोल्ड को चेक करके उसका सही मूल्यांकन भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोल्ड लोन लेने का तरीका
- फोटो : pixabay
- इसके बाद आप से फॉर्म भरवाते हैं और सभी औपचारिक कार्य पूरा करते हैं।
विज्ञापन
गोल्ड लोन लेने का तरीका
- फोटो : iStock
- अब आपका गोल्ड लोन सब्मिट कर दिया जाता है और आप से आधार कार्ड या पैन कार्ड प्रूफ के तौर पर ले लेते हैं। जब आपका गोल्ड लोन अप्रूव हो जाता है, तो आपको लोन मिल जाता है।