फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Facebook Tips: क्या किसी ने फेसबुक पर आपको भी कर दिया है ब्लॉक? मिनटों में ऐसे करें चेक

Tue, 04 Oct 2022 08:31 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 04 Oct 2022 08:31 AM IST
विज्ञापन
How To See Who Blocked You on Facebook Know Simple Steps
फेसबुक पर कैसे पता करे कि किसने आपको ब्लॉक किया है - फोटो : istock

Facebook Tips and Tricks: आज के समय में कई तरह के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म हैं, जिन पर लोग अपना समय बिताते हैं। इसमें ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे दूसरे प्लेटफॉर्म शामिल हैं। लेकिन अगर ये कहा जाए कि आज के समय में फेसबुक सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला प्लेटफॉर्म है? तो शायद इसमें कुछ गलत नहीं होगा। यहां पर लोग अपना अकाउंट और पेज बनाकर फोटो, वीडियो और कई अपडेट्स शेयर करते हैं। लेकिन यहां पर कई बार ये भी देखने में आता है कि लोग किसी आईडी को ब्लॉक कर देते हैं। ऐसे में सोचिए कि अगर किसी ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो आप ये कैसे जानेंगे? शायद आपको नहीं पता, तो चलिए जानते हैं कि जब कोई आपको फेसबुक पर ब्लॉक कर दें तो कैसे पता लगाया जा सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How To See Who Blocked You on Facebook Know Simple Steps
फेसबुक पर कैसे पता करे कि किसने आपको ब्लॉक किया है - फोटो : istock

ये हैं कुछ तरीके:-

पहला तरीका

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल किस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है, तो आपको उसकी प्रोफाइल को सर्च करना है। अगर उसकी प्रोफाइल सर्च करने पर ये मैसेज आता है कि कंटेंट उपलब्ध नहीं है या किसी और तरह का और कोई मैसेज आ रहा है। तो इसका मतलब है कि उस यूजर ने आपको ब्लॉक कर दिया है।
How To See Who Blocked You on Facebook Know Simple Steps
फेसबुक पर कैसे पता करे कि किसने आपको ब्लॉक किया है - फोटो : www.pexels.com

दूसरा तरीका

  • अगर आपकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल किसी व्यक्ति ने आपको ब्लॉक कर दिया है, तो फिर वो आपकी फ्रेंड लिस्ट से भी हट जाएगा। ऐसे में अगर वो व्यक्ति फ्रेंड लिस्ट में नहीं दिख रहा है, तो यानी उसने आपको ब्लॉक कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
How To See Who Blocked You on Facebook Know Simple Steps
फेसबुक पर कैसे पता करे कि किसने आपको ब्लॉक किया है - फोटो : https://www.pexels.com/photo/facebook-internet-login-screen-267482/

तीसरा तरीका

  • अगर आप ये पुख्ता करना चाहते हैं कि आप ब्लॉक हुए हैं या नहीं। तो इसके लिए आप अपने किसी दूसरे फेसबुक अकाउंट या किसी और के अकाउंट से उस व्यक्ति के प्रोफाइल को सर्च करें। अगर दूसरी आईडी के जरिए वो प्रोफाइल दिखा रहा है, तो यानी आप ब्लॉक हो चुके हैं।
विज्ञापन
How To See Who Blocked You on Facebook Know Simple Steps
फेसबुक पर कैसे पता करे कि किसने आपको ब्लॉक किया है - फोटो : istock

चौथा तरीका

  • जिस व्यक्ति ने आपको ब्लॉक किया है वो आपकी फेसबुक फीड से भी गायब हो जाएगा। इसके अलावा आप ऐसे व्यक्ति को कोई पोस्ट टैग भी नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा अगर आपको किसी ने ब्लॉक कर दिया है, तो आप ऐसे व्यक्ति को मैसेंजर पर मैसेज भी नहीं कर पाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed