फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hacks: जला बर्तन घिस-घिसकर भी नहीं हो रहा है साफ? तो चमकदार बर्तन के लिए तुरंत अपना सकते हैं ये चार तरीके

Sat, 13 May 2023 11:51 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 May 2023 11:51 AM IST
विज्ञापन
How to Remove Rust From Cooking Utensils Know Four Simple and Easy Cleaning Hacks in Hindi
जले बर्तन को साफ करने के तरीके - फोटो : istock

Easy Cleaning Hacks: कहते हैं खाना बनाना हर किसी के बस की बात नहीं, क्योंकि इसे घर की महिलाएं ही बखूबी निभा पाती हैं। हालांकि, पुरुष भी खाना बनाने में पीछे नहीं हैं। जब गैस पर काफी देर चढ़े रहने के बाद बर्तन को नहीं उतारा जाता, तो वो जल जाता है। ऐसे में बर्तन को साफ करने में खूब दिक्कतें होती हैं। हालांकि, लोग कई ऐसे तरीके ढूंढते हैं जिनसे वो इन जले बर्तनों को साफ कर पाएं, पर यहां भी उन्हें निराशा ही हाथ लगती है। ऐसे में अगर आपके घर में भी कोई जले हुए बर्तन हैं, तो आप इन्हें साफ कर सकते हैं। बस इसके लिए आपको कुछ तरीके अपनाने होते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How to Remove Rust From Cooking Utensils Know Four Simple and Easy Cleaning Hacks in Hindi
जले बर्तन को साफ करने के तरीके - फोटो : iStock

ऐसे साफ कर सकते हैं जले बर्तनों को:-

प्याज के छिलके

  • प्याज के छिलके की मदद से आप जले हुए बर्तन को साफ कर सकते हैं। आपको करना ये है कि पहले जले हुए बर्तन में प्याज के छिलके और पानी डालना है। फिर इसे लगभग 20 मिनट के लिए उबाल लें। इसके बाद जब ये उबल जाए यानी प्याज के छिलके का पेस्ट बन जाए, तो गैस बंद कर दें। फिर जूने की मदद से बर्तन को साफ कर लें।
How to Remove Rust From Cooking Utensils Know Four Simple and Easy Cleaning Hacks in Hindi
जले बर्तन को साफ करने के तरीके - फोटो : pixabay

बेकिंग सोडा

  • बेकिंग सोडा जले हुए बर्तनों को साफ करने में आपकी मदद कर सकता है। इसके लिए आपको जले हुए बर्तन में एक चौथाई बेकिंग सोडा और 2 कप पानी डालकर लगभग 15 मिनट तक उबाल लें। इसके बाद इसे धो लें, जिससे ये साफ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to Remove Rust From Cooking Utensils Know Four Simple and Easy Cleaning Hacks in Hindi
जले बर्तन को साफ करने के तरीके - फोटो : Istock

नमक

  • जले हुए बर्तन को आप नमक की मदद से भी साफ कर सकते हैं। इसके लिए आपको करना ये है कि जो बर्तन जला हुआ है, उसमें नमक और पानी डालना है। फिर इसे लगभग 5 मिनट तक उबाल लेना है। इसके बाद बर्तन को ब्रश या जूने की मदद से धो लें।
विज्ञापन
How to Remove Rust From Cooking Utensils Know Four Simple and Easy Cleaning Hacks in Hindi
जले बर्तन को साफ करने के तरीके - फोटो : Pixabay

नींबू

  • नींबू भी जले हुए बर्तनों काो साफ करने में कारगर माना जाता है। इसमें आपको जले हुए बर्तन में नींबू रगड़ना है। फिर लगभग 2 से 3 कप पानी डाल दें। इसके बाद बर्तन को ब्रश की मदद से साफ कर लें।

....................................................
अस्वीकरण: इस लेख में आम जानकारी दी गई है। अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed