फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: आपकी इन तीन गलतियों के कारण रद्द हो सकता है आयुष्मान कार्ड का आवेदन, यहां जानें

Sat, 13 May 2023 11:30 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Sat, 13 May 2023 11:30 AM IST
विज्ञापन
Three Things to Keep While Applying Online for Ayushman Card Otherwise Registration May Cancel
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

Ayushman Card Alert: आप भी किसी न किसी सरकारी योजना का लाभ तो लेते ही होंगे, क्योंकि सरकार ऐसी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है जिसका सीधा फायदा शहरों से लेकर दूर-दराज स्थित ग्रामीण इलाकों तक पहुंचता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत योजना, जिसका अब नाम बदलकर 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना' हो चुका है। पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और इसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है। इसलिए अगर आप भी इस योजना से जुड़ने जा रहे हैं यानी आवेदन करने जा रहे हैं, तो आपके लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी हो जाता है। वरना आपकी एक गलती से आपका आवेदन रद्द तक हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

Three Things to Keep While Applying Online for Ayushman Card Otherwise Registration May Cancel
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

पहली बात

  • अगर आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको आवेदन करना होता है। पर आप इससे पहले अपनी पात्रता जरूर चेक कर लें, क्योंकि अगर आप अपात्र होते हैं तो आपका आवेदन नहीं हो पाएगा।
Three Things to Keep While Applying Online for Ayushman Card Otherwise Registration May Cancel
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

पात्र लोगों की लिस्ट यहां देख सकते हैं:-

  • अगर आपका मकान कच्चा है
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग सदस्य है
  • अगर आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप निराश्रित, आदिवासी या ट्रांसजेंडर आदि हैं
  • अगर आप अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Three Things to Keep While Applying Online for Ayushman Card Otherwise Registration May Cancel
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द हो सकता है? - फोटो : istock

दूसरी बात

  • आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन करते समय दस्तावेजों का खास ख्याल रखें, क्योंकि अगर एक भी दस्तावेज कम हुआ या कोई गलत दस्तावेज सबमिट हो गया। तो ऐसी स्थिति में आपका आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए पहले ही दस्तावेजों को चेक करके रख लें।
विज्ञापन
Three Things to Keep While Applying Online for Ayushman Card Otherwise Registration May Cancel
किन कारणों से आयुष्मान कार्ड का आवेदन रद्द हो सकता है? - फोटो : pixabay

तीसरी बात

  • आप आयुष्मान कार्ड में जब आवेदन करते हैं, तो आपका आवेदन फॉर्म भरना होता है। इसमें आवेदक का नाम, उम्र और पते जैसी अन्य जानकारियां जाती हैं। ऐसे में आपको इस फॉर्म को ध्यान से भरना है। अगर आपसे कोई गलती होती है, तो आपका आवेदन रद्द हो सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed