PM Surya Ghar Yojana: साल 2024 का अंतरिम बजट पेश करते समय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर रूफटॉप पावर से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की थीं। इसके कुछ दिनों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13 फरवरी, 2024 को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को लॉन्च किया। योजना के अंतर्गत 1 करोड़ घरों में सोलर रूफटॉप लगाए जाएंगे। सोलर रूफटॉप वाले इन घरों को 300-300 यूनिट मुफ्त बिजली मिलेगी। योजना के अंतर्गत अगर आप 2kw तक के सोलर पैनल घर में लगाते हैं तो आपको 60 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। वहीं अगर आप 3kw तक के सोलर पैनल लगाते हैं तो आपको 40 प्रतिशत तक की सब्सिडी मिलेगी। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस स्कीम में आवेदन कर सकते हैं।
PM Suryaghar Yojana: सरकार की इस योजना के अंतर्गत मुफ्त में मिलेगी बिजली, ऐसे उठाएं स्कीम का लाभ
योजना में आवेदन करने के लिए आपको सबसे पहले स्कीम की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pmsuryaghar.gov.in/ पर विजिट करना है। इसके बाद आपको रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करना है। यह करने के बाद अपने राज्य और बिजली वितरण कंपनी का चयन करके बिजली उपभोक्ता नंबर को भरना है।
Indian Railways: ट्रेन में इतने वजन से ज्यादा का सामान लेकर कर रहे हैं सफर, तो भरना पड़ सकता है जुर्माना
नेक्स्ट स्टेप पर आपको अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी भरना है। रूफटॉप सोलर पैनल के लिए आवेदन करने के बाद आपको डिस्कॉम में किसी भी पंजीकृत विक्रेता से प्लांट को लगवाना है।
LIC: एलआईसी की शानदार योजना, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलती रहेगी पेंशन
इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद आपको प्लांट का विवरण जमा करके नेट मीटर के लिए आवेदन करना है। मीटर और डिस्कॉम जब लग जाएगा उसके बाद पोर्टल से कमीशनिंग प्रमाण पत्र को जारी किया जाएगा।
ABY: बीमार होने पर पांच लाख रुपये तक का करा सकेंगे मुफ्त इलाज, ऐसे करें आयुष्मान भारत योजना में आवेदन
इसके मिलने के बाद पोर्टल के जरिए आपको बैंक खाते का विवरण और एक रद्द चेक जमा करना होगा। यह करने के बाद आपको 30 दिनों के भीतर सब्सिडी मिल जाएगी।
PM Kisan Yojana: किस दिन आ सकती है पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त? ऐसे चेक करें अपना स्टेटस