रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को लेकर कई लोग चिंतित रहते हैं। ऐसे में कई लोग इसको लेकर पहले से ही फाइनेंशियल प्लानिंग करने की शुरुआत कर देते हैं ताकि वृद्धावस्था में उन्हें किसी दूसरे के ऊपर आर्थिक स्तर पर निर्भर होने की जरूरत न पड़े। अगर आप भी अपनी रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करना चाहते हैं तो आज हम आपको एलआईसी की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम एलआईसी न्यू जीवन शांति प्लान है। इस स्कीम में निवेश करने के बाद आपको जीवनभर पेंशन मिलेगी। अगर आप अपने रिटायरमेंट के बाद रेगुलर इनकम पाना चाहते हैं तो एलआईसी की न्यू जीवन शांति स्कीम में निवेश कर सकते हैं। एलआईसी की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको कई शानदार फायदे मिलते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
LIC: एलआईसी की शानदार योजना, एक बार निवेश करने के बाद जीवनभर मिलती रहेगी पेंशन
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Fri, 02 Aug 2024 03:32 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन