फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Domicile: बड़ा आसान है डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाना, जानिए क्या है आवेदन की प्रक्रिया?

Thu, 14 Nov 2024 01:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Thu, 14 Nov 2024 01:05 PM IST
विज्ञापन
How To Apply For Domicile Certificate Know Complete Process Here
How To Apply For Domicile Certificate - फोटो : Adobe Stock

How To Apply For Domicile Certificate: किसी सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर कई दूसरे जरूरी कार्यों को कराने के लिए हमें विभिन्न दस्तावेजों की खास जरूरत होती है। इन्हीं में एक दस्तावेज डोमिसाइल सर्टिफिकेट है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट को मूल निवास प्रमाण पत्र या स्थाई निवास प्रमाण पत्र के नाम से भी जाना जाता है। डोमिसाइल सर्टिफिकेट आपके मूल निवास को प्रमाणित करने का काम करता है। यह काफी जरूरी दस्तावेज है।

आधार कार्ड, पहचान पत्र, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे दस्तावेजों की तरह यह दस्तावेज भी काफी उपयोगी है। प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करवाने से लेकर वाहन लेते समय इस कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। इसके अलावा स्कूल, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन लेते समय भी इस दस्तावेज की खास जरूरत पड़ती है। इसी कड़ी में आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं। 

How To Apply For Domicile Certificate Know Complete Process Here
How To Apply For Domicile Certificate - फोटो : Adobe Stock

How To Apply For Domicile Certificate

डोमिसाइल सर्टिफिकेट बनवाने के लिए आपको अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वेबसाइट पर विजिट करने के बाद वहां आपको रजिस्टर करना होगा। 

How To Apply For Domicile Certificate Know Complete Process Here
How To Apply For Domicile Certificate - फोटो : Adobe Stock

रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया में आपको अपना नाम, फोन नंबर आदि जानकारी को दर्ज करना है। अकाउंट बनाने के बाद आपको वेबसाइट पर डोमिसाइल लिखकर सर्च करना है।

Indian Railways: ट्रेन टिकट पर लिखे RAC का क्या होता है मतलब? अगर नहीं पता तो जान लीजिए आज

विज्ञापन
विज्ञापन
How To Apply For Domicile Certificate Know Complete Process Here
How To Apply For Domicile Certificate - फोटो : Adobe Stock

यह करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया फॉर्म ओपन होगा। यहां आपको अपना नाम, आधार नंबर, एड्रेस और दूसरी जरूरी जानकारी को फिल करना है, जो फॉर्म में पूछी गई है। फॉर्म फिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की कोई गलती न हो। 

विज्ञापन
How To Apply For Domicile Certificate Know Complete Process Here
How To Apply For Domicile Certificate - फोटो : Adobe Stock

फॉर्म भरने के बाद आपको मांगी गई फीस का भुगतान करना है। डोमिसाइल बनाने की फीस 50 से 100 रुपये की बीच हो सकती है। सभी डिटेल्स के वेरिफाई होने के 10 दिनों के भीतर आपका डोमिसाइल सर्टिफिकेट बन जाएगा। 

बिटिया ने घर में लिया है जन्म, तो यहां करें 11 हजार रुपये निवेश, 18 की उम्र होने पर जुटा सकते हैं 78.3 लाख

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed