फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aadhaar: आधार कार्ड अपडेट करने के लिए आपसे मांगा जा रहा ज्यादा पैसा, तो यहां करें शिकायत

Tue, 08 Apr 2025 03:17 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 08 Apr 2025 03:17 PM IST
सार

आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट कई बार तय किए गए पैसों से ज्यादा पैसे मांगता है। तय की गई दर से ज्यादा पैसों का मांगना नियमों का उल्लंघन है। अगर आधार अपडेट करने के लिए आपसे कोई ज्यादा पैसों की मांग कर रहा है तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
How to register complaint against aadhaar related problem know helpline number
How to register complaint against aadhaar related problem - फोटो : Adobestock

आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। आज के समय सरकारी योजनाओं से लेकर बैंकिंग, मोबाइल सिम, पेंशन आदि कई तरह की सुविधाओं का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड की खास जरूरत हम लोगों को होती है। डिजिटल इंडिया अभियान को गति देने में भी आधार कार्ड ने एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आधार कार्ड आने के बाद विभिन्न सरकारी कामकाजों में पारदर्शिता आई है। इसके अलावा इससे फर्जीवाड़े और भ्रष्टाचार को रोकने में भी काफी मदद मिली है। आप नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को बनवा सकते हैं। वहीं अगर आपके आधार कार्ड में किसी प्रकार की कोई गलती है तो आप उसे अपडेट भी करा सकते हैं। वहीं कई बार आधार सेवा केंद्र पर मनमाने ढंग से पैसे वसूलने की शिकायतें सामने आती रहती हैं। 

How to register complaint against aadhaar related problem know helpline number
How to register complaint against aadhaar related problem - फोटो : Adobestock

आधार सेवा केंद्र पर बैठा एजेंट कई बार तय किए गए पैसों से ज्यादा पैसे मांगता है। तय की गई दर से ज्यादा पैसों का मांगना नियमों का उल्लंघन है। अगर आधार अपडेट करने के लिए आपसे कोई ज्यादा पैसों की मांग कर रहा है तो आप उसकी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

How to register complaint against aadhaar related problem know helpline number
How to register complaint against aadhaar related problem - फोटो : Adobestock

शिकायत दर्ज कराने के लिए आपको यूआईडीएआई के टोल फ्री नंबर 1947 पर कॉल करना होगा। इसके बाद उस आधार सेवा केंद्र की पूरी डिटेल बतानी होगी, जहां आपसे ज्यादा पैसों की मांग की गई है।

जानना जरूरी: कहीं आपके घर में भी तो नहीं है पाम ऑयल वाला मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें पता

विज्ञापन
विज्ञापन
How to register complaint against aadhaar related problem know helpline number
How to register complaint against aadhaar related problem - फोटो : X/@UIDAI

यह सभी डिटेल्स बताने के बाद आपकी शिकायत को दर्ज कर लिया जाएगा। शिकायत दर्ज करने के बाद जांच की जाएगी। जांच में अगर आपके द्वारा की गई शिकायत सच साबित होती है तो कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
How to register complaint against aadhaar related problem know helpline number
How to register complaint against aadhaar related problem - फोटो : Adobestock

अगर आप आधार कार्ड में अपनी डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट कराने जा रहे हैं तो आपको 50 रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं बायोमेट्रिक डिटेल्स को अपडेट कराने के लिए आपको 100 रुपये का चार्ज देना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed