फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: कहीं आपके घर में भी तो नहीं है पाम ऑयल वाला मिलावटी सरसों का तेल, ऐसे करें पता

Mon, 07 Apr 2025 06:12 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Mon, 07 Apr 2025 06:12 PM IST
सार

आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पता कर सकते हैं कि सरसों के तेल में पाम ऑयल की मिलावट की गई है या नहीं। 

विज्ञापन
How to check adulteration in mustard oil know method here
ऐसे पता करें सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं - फोटो : AdobeStock

आज के समय विभिन्न खाद्य सामग्रियों में जमकर मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। इन मिलावटी चीजों को खाने से हमारे स्वास्थ्य पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। हमारी रसोई में कोई चीज हो या न हो लेकिन सरसों का तेल जरूर होता है। विभिन्न पकवानों को बनाने में इसका इस्तेमाल किया जाता है। वहीं क्या आपको पता है कि सरसों के तेल में भी मिलावट की जा रही है। बाजार में बिकने वाले सरसों के तेल अब पहले जैसे नहीं रहे। इन दिनों कई मिलावटखोरों द्वारा सरसों के तेल में पाम ऑयल को मिलाया जा रहा है। यह काफी खतरनाक है। इसका सेवन करने पर आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी सिलसिले में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप पता कर सकते हैं कि सरसों के तेल में पाम ऑयल की मिलावट की गई है या नहीं। 

How to check adulteration in mustard oil know method here
ऐसे पता करें सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं - फोटो : Adobe stock

आप फ्रीजिंग टेस्ट की मदद लेकर सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। इसमें आपको एक कप में सरसों का तेल लेना है और उसे रात में 5 से 6  घंटों के लिए फ्रीजर में रख देना है। यह करने के बाद अगर तेल मे सफेद कलर के धब्बे दिखते हैं तो इस बात की बड़ी संभावना है कि तेल में मिलावट की गई है। 

How to check adulteration in mustard oil know method here
ऐसे पता करें सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं - फोटो : Adobe stock

आप बैरोमीटर की मदद लेकर भी सरसों के तेल में की गई मिलावट का पता कर सकते हैं। शुद्ध सरसों तेल की रीडिंग बैरोमीटर पर 58 से 60.5 के बीच होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How to check adulteration in mustard oil know method here
ऐसे पता करें सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं - फोटो : Adobe stock

बैरोमीटर से सरसों के तेल की जांच करते समय अगर रीडिंग इन नंबरों से ऊपर या कम हो रही है तो समझ जाइए कि सरसों के तेल में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

विज्ञापन
How to check adulteration in mustard oil know method here
ऐसे पता करें सरसों के तेल में मिलावट की गई है या नहीं - फोटो : Freepik.com

आप हाथों की मदद से भी सरसों के तेल में की गई मिलावट की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको सरसों के तेल की कुछ बूंदों को हाथों पर लेना है। इसके बाद आपको उसे हाथों पर मलना है। यह करने के बाद अगर सरसों के तेल से कैमिकल वाली गंध आती है या किसी और तरह का रंग निकलता है तो सरसों के तेल में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed