फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IRCTC Password: पासवर्ड भूलने की वजह से नहीं कर पा रहे ट्रेन टिकट बुक, तो घर बैठे ऐसे करें रिकवर

Thu, 30 Mar 2023 12:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 30 Mar 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
How To Recover IRCTC Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका - फोटो : istock

Recover IRCTC Password: आपने भी कभी न कभी ट्रेन से यात्रा तो की ही होगी या अब भी करते ही होंगे? ट्रेन से यात्रा करने के अपने कई फायदे हैं, जिसमें से एक है लंबी दूरी का सफर आरामदायक तरीके से पूरा हो जाता है। ट्रेन में नॉन एसी से लेकर एसी क्लास तक की सुविधा होती है। बस आपको जहां की भी यात्रा ट्रेन से करनी है, वहां तक का टिकट बुक करना पड़ता है। वहीं, अब तो लोग इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन यानी आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से ट्रेन टिकट बुक कर लेते हैं। पर कई लोगों के साथ ये दिक्कत आती है कि वो अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, जिसकी वजह से फिर वो ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक नहीं कर पाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिक्कत से जूझ रहे हैं, तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे पासवर्ड को रिकवर कर सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

How To Recover IRCTC Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका - फोटो : istock

इस सरल तरीके से घर बैठे कर सकते हैं पासवर्ड रिकवर:-

स्टेप 1

  • अगर आप अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल गए हैं, तो इसके लिए आपको इसे रिकवर करना होगा
  • इसके लिए आपको आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट irctc.co.in/nget/train-search पर जाना होगा
How To Recover IRCTC Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपको स्क्रीन पर आईआरसीटीसी का आधिकारिक पेज नजर आएगा
  • यहां आपको ऊपर की तरफ लॉगिन का विकल्प मिलेगा, जिस पर क्लिक करें
  • अब आपको फॉरगेट पासवर्ड वाला विकल्प मिलेगा इस पर भी क्लिक करें
विज्ञापन
विज्ञापन
How To Recover IRCTC Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 3

  • आप जैसे ही फॉरगेट पासवर्ड पर क्लिक करेंगे, तो आपसे आपकी कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी
  • यहां आपको अपनी आईआरसीटीसी अकाउंट की आईडी, जन्मतिथि जैसी अन्य जानकारी देनी है
विज्ञापन
How To Recover IRCTC Password Online Know Step by Step Process in Hindi
आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड रिकवर करने का तरीका - फोटो : Istock

स्टेप 4

  • फिर आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा, जिसे यहां दर्ज कर दें
  • इसके बाद आपकी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर आपको पासवर्ड रिकवर के लिए विवरण प्राप्त होगा
  • ऐसे में आपको इस लिंक का इस्तेमाल करके नया पासवर्ड बना लेना है, जिसके बाद आप फिर से ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed