PVC Aadhaar Card: आधार कार्ड एक ऐसा दस्तावेज है जिसकी जरूरत हमें कई कामों में पड़ती है। आपको सिम कार्ड लेना है, बैंक खाता खुलवाना है, केवाईसी करवानी है, लोन लेना है या कुछ और काम करना है। इसके लिए आपको आधार कार्ड चाहिए होता है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा भारत के नागरिकों को ये कार्ड जारी किया जाता है जिसमें कार्ड धारक की बायोमेट्रिक और डेमोग्राफिक जानकारी होती हैं।
{"_id":"67626a6b2bc0d58df60f6f59","slug":"how-to-make-pvc-aadhaar-card-apply-online-process-step-by-step-2024-12-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PVC Aadhaar Card: बड़े काम का है पीवीसी आधार कार्ड, घर बैठे महज 50 रुपये में ऐसे बनवा सकते हैं","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PVC Aadhaar Card: बड़े काम का है पीवीसी आधार कार्ड, घर बैठे महज 50 रुपये में ऐसे बनवा सकते हैं
Wed, 18 Dec 2024 11:56 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 18 Dec 2024 11:56 AM IST
सार
पीवीसी आधार कार्ड को आप घर बैठे ऑनलाइन तरीके से बनवा सकते हैं जिसका तरीका आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
पीवीसी आधार कार्ड ऐसे बनवा सकते हैं:-
पहला स्टेप
- अगर आपने भी अब तक पीवीसी आधार कार्ड नहीं बनवाया है तो आप इसे ऑनलाइन बनवा सकते हैं
- इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना है
- इसके बाद आपको यहां पर लॉगिन का ऑप्शन दिखेगा जिस पर आपको क्लिक करना है
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरा स्टेप
- इसके बाद आप देखेंगे कि आपको आधार नंबर भरने को कहा जाएगा
- ऐसे में आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर यहां दर्ज करना है
- फिर आपको स्क्रीन पर दिया हुआ कैप्चा कोड भरना है
- अब आपको 'लॉगिन विद ओटीपी' पर क्लिक करना है
- इसके बाद आपके मोबाइल नंबर (आधार से लिंक मोबाइल नंबर) पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरा स्टेप
- ऐसे में आपको यहां पर ओटीपी भरना है और फिर लॉगिन पर क्लिक करना है
- फिर आपको यहां पर कई विकल्प दिखेंगे जिसमें से आपको 'ऑर्डर आधार पीवीसी कार्ड' पर क्लिक करना है
- अब आपके सामने आपकी जानकारी आएगी जिन्हें देखकर आपको 'Next' पर क्लिक करना है
विज्ञापन
पीवीसी आधार कार्ड कैसे बनवाएं?
- फोटो : Adobe Stock
चौथा स्टेप
- अब आपको जानकारी दी जाती है कि पीवीसी आधार कार्ड के लिए आपको 50 रुपये पेमेंट करनी है
- आप यहां पर ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं
- पेमेंट होने के बाद आपका पीवीसी आधार कार्ड ऑर्डर हो जाता है
- इसके बाद आपका पीवीसी आधार डाक द्वारा आपके घर पहुंच जाता है।