फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बस आज और कल भर का समय: IRCTC अकाउंट से लिंक करवा लें आधार वरना नहीं कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक, तरीका जानें

Mon, 29 Sep 2025 10:34 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 29 Sep 2025 10:34 AM IST
सार

IRCTC Account Se Aadhar Link Karne Ki Last Date Kya Hai: अगर आप भी ट्रेन से सफर करते हैं, तो जान लें कि आपको अपने आईआरसीटीसी अकाउंट से आधार कार्ड को लिंक करवाना होगा। इसको लेकर 1 अक्तूबर से नया नियम लागू हो रहा है।

विज्ञापन
How to link your aadhaar card in IRCTC Account Se Aadhar Link Karne Ki Last Date Kya Hai
1 अक्तूबर से बदलने वाले हैं ट्रेन टिकट से जुड़े नियम। - फोटो : Amar Ujala

IRCTC Account Link Aadhaar Card: रोजाना अलग-अलग कामों के लिए और अलग-अलग जगहों पर करोड़ों लोग यात्रा करते हैं। कोई फ्लाइट से तो कोई बसों से और कई लोग अपने वाहन से यात्रा करना पसंद करते हैं। ठीक ऐसे ही भारतीय रेल से भी एक बड़ा तबका रोजाना सफर करता है। अगर आपको भी ट्रेन से यात्रा करनी है तो इसके लिए आपके पास ट्रेन टिकट होना जरूरी है।



आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से ट्रेन टिकट खरीद सकते हैं। पर क्या आप ये जानते हैं कि 1 अक्तूबर 2025 से यानी दो दिन बाद से ट्रेन टिकट बुकिंग को लेकर एक नियम लागू होने जा रहा है? शायद नहीं, लेकिन अगर आप ट्रेन से सफर करते हैं तो आपके लिए ये नियम जानना जरूरी हो जाता है। वरना आपको ट्रेन टिकट मिलने में दिक्कत हो सकती है। अगली स्लाइड्स में आप इस नए नियम के बारे में जान सकते हैं...

How to link your aadhaar card in IRCTC Account Se Aadhar Link Karne Ki Last Date Kya Hai
1 अक्तूबर से बदलने वाले हैं ट्रेन टिकट से जुड़े नियम। - फोटो : Adobe Stock

पहले नया नियम जान लेते हैं

  • दरअसल, ट्रेन टिकट बुक करने को लेकर 1 अक्तूबर 2025 से ये नियम लागू हो रहा है कि ऑनलाइन ट्रेन बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट में सिर्फ वे ही लोग ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे जो आधार प्रमाणित है यानी जिन लोगों का आधार कार्ड उनके आईआरसीटीसी अकाउंट से लिंक है। हालांकि, भारतीय रेलवे के कम्प्यूटरीकृत पीआरएस काउंटरों के जरिए सामान्य आरक्षित टिकटों की बुकिंग में कोई बदलाव नहीं होगा, ये पहले की तरह चलते रहेंगे।
How to link your aadhaar card in IRCTC Account Se Aadhar Link Karne Ki Last Date Kya Hai
1 अक्तूबर से बदलने वाले हैं ट्रेन टिकट से जुड़े नियम। - फोटो : AdobeStock

आसान भाषा में ऐसे समझें

  • भारतीय रेलवे अपनी नॉर्मल ट्रेन बुकिंग 2 महीने पहले खोलता है यानी अगर आपको 1 मार्च की टिकट बुक करनी है, तो बुकिंग 1 जनवरी से खुल जाती है। वहीं, सामान्य टिकटों के लिए एडवांस बुकिंग रोजाना आधी रात को 12 बजकर 20 मिनट पर शुरू होकर अगली रात को 11 बजकर 45 मिनट तक चलती है। ऐसे में 1 अक्तूबर 2025 से अगर कोई भी जनरल, एसी, नॉन एसी आदि टिकट की बुकिंग खुलने के पहले 15 मिनट सिर्फ वे ही लोग ट्रेन टिकट बुक पाएंगे जिनका आधार वेरिफिकेशन पूरा हो रखा है। इसके अलावा कोई और इस दौरान ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुक नहीं करवा पाएगा। आईआरसीटीसी की एप और वेबसाइट दोनों पर ये नियम लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to link your aadhaar card in IRCTC Account Se Aadhar Link Karne Ki Last Date Kya Hai
1 अक्तूबर से बदलने वाले हैं ट्रेन टिकट से जुड़े नियम। - फोटो : Adobe Stock

नहीं करवाया आधार लिंक, तो ऐसे करवाएं:-

पहला स्टेप

  • अगर आपने अपने IRCTC अकाउंट से अब तक आधार कार्ड लिंक नहीं करवाया है, तो आज ही करवा लें क्योंकि बस आज और कल का ही दिन बचा है
  • इसके लिए सबसे पहले IRCTC अकाउंट (एप या वेबसाइट) पर लॉगिन करें
  • फिर यहां पर 'My Account' वाले सेक्शन में जाएं और 'Authenticate User' पर क्लिक करें
विज्ञापन
How to link your aadhaar card in IRCTC Account Se Aadhar Link Karne Ki Last Date Kya Hai
1 अक्तूबर से बदलने वाले हैं ट्रेन टिकट से जुड़े नियम। - फोटो : Adobe Stock

दूसरा स्टेप

  • इसके बाद अपना आधार नंबर या फिर 'Virtual Id' भर दें
  • फिर 'Verify Details' पर क्लिक करें और ओटीपी भरें
  • अब आपका आधार कार्ड आपके IRCTC अकाउंट से लिंक हो जाएगा
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed