केंद्र और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई ऐसी योजनाएं चलाती हैं, जिनसे जरूरतमंदों और गरीब तबके के लोगों की मदद हो पाए। आर्थिक मदद से लेकर कई अन्य तरह की योजनाओं द्वारा लोगों की मदद की जाती है, जिसमें फ्री और सस्ता राशन जैसी सुविधाएं भी शामिल हैं। इसके लिए लोग राशन कार्ड बनवाते हैं, और सस्ते राशन का लाभ लेते हैं। वहीं, कोरोना वायरस महामारी की वजह से हर किसी को परेशानी हुई। ऐसे में सरकार की तरफ से जरूरतमंदों को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। वहीं, अगर आप सस्ते राशन का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको एक काम फटाफट करना होगा और वो ये कि अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना होगा। इससे आपको कई अन्य तरह के फायदे भी मिल सकते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6205f00605ec15442240af31","slug":"how-to-link-ration-card-to-aadhaar-card-utility-news-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ration Card Alert: आपकी एक गलती बंद करा सकती है फ्री राशन की सुविधा, लेने के लिए आज ही निपटाएं ये काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ration Card Alert: आपकी एक गलती बंद करा सकती है फ्री राशन की सुविधा, लेने के लिए आज ही निपटाएं ये काम
Fri, 11 Feb 2022 11:17 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:17 AM IST
विज्ञापन
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
मिलती हैं ये सुविधाएं
- राशन कार्ड जिन लोगों के पास है, उनको सरकार द्वारा सस्ता राशन तो दिया ही जाता है। लेकिन कोरोना काल में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रति व्यक्ति हर महीने पांच किलो फ्री राशन दिया जा रहा है। ऐसे में इन सुविधाओं से आप वंचित न रह जाए, इसलिए समय रहते अपने राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक जरूर करा लें।
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
ऐसे करा सकते हैं राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक:-
स्टेप 1
- राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीआई की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाना है। यहां पर आपको स्टार्ट नाऊ का विकल्प नजर आएगा, जिस पर आपको क्लिक करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 2
- इसके बाद आपको यहां पर अपना पता दर्ज करना है, जिसमें जिला, राज्य जैसी सभी जानकारी भरनी है। अब आगे बढ़कर राशन कार्ड बेनिफिट वाले विकल्प पर क्लिक करें।
विज्ञापन
राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने का तरीका
- फोटो : istock
स्टेप 3
- फिर अपना आधार कार्ड नंबर, राशन कार्ड नंबर और ईमेल आईडी भरें। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा, जिसे दर्ज करें। ऐसा करते ही आपका आधार वेरिफाई हो जाएगा और साथ में राशन कार्ड आधार से लिंक हो जाएगा।