फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Internet Banking: किसी भी बैंक खाते से मोबाइल नंबर करना है लिंक? तो अपनाएं ये तीन आसान तरीके

Thu, 16 Dec 2021 12:19 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति मेहरा Updated Thu, 16 Dec 2021 12:19 PM IST
विज्ञापन
how to link mobile number with bank account
किसी भी बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे (प्रतीकात्मक तस्वीर) करें - फोटो : Pixabay

बैंक अकाउंट में नंबर का लिंक होना बेहद जरूरी माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि अकाउंट से जुड़े नंबर पर आपके बैंक अकाउंट से जुड़ी सारी नोटिफिकेशन आ जाती है। इससे आप अपने पैसों पर पूरी नज़र रख सकेंगे। लेकिन कई लोग मोबाइल नंबर लिंक कराने के प्रोसेस से वाकिफ नहीं होते। तो चलिए जानते हैं इसका सही प्रोसेस। यदि आपको अपने बैंक अकाउंट में अपना नंबर लिंक कराना है या फिर अपडेट कराना है, तो इसके लिए आपके पास तीन तरीके हैं। यह तीनों ही प्रोसेस बेहद आसान हैं, और इसके जरिए आप दो से तीन दिन के भीतर ही अपने बैंक अकाउंट में नंबर अपडेट पाएंगे। मोबाइल नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए जिस बैंक में आपका खाता है उस ब्रांच में जा सकते हैं। इसके साथ ही अब बैंकों ने एटीएम मशीन में भी नंबर बदलने का ऑप्शन दिया है। इसके अलावा सबसे आसान व सुविधाजनक प्रोसेस की बात करें तो आप इस काम को ऑनलाइन भी कर सकते हैं। 

how to link mobile number with bank account
किसी भी बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे करें - फोटो : istock
अपनाएं ये आसान तरीके 
  • सबसे पुराने तरीके की बात करें तो बैंक खाते में अपना नंबर रजिस्टर या अपडेट कराने के लिए जिस बैंक में आपका खाता है, आपको उसकी ब्रांच में जाना है। इसके बाद मोबाइल नंबर रजिस्ट्रेशन एप्लीकेशन फॉर्म को भर कर बैंक में जमा कराना है। फॉर्म जमा होने के दो से तीन दिन बाद आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाता है। भले ही यह तरीका आसान है, लेकिन इसके लिए आपको बैंक की लाइनों में खड़ा जरूर होना पड़ सकता है। 
how to link mobile number with bank account
नए एटीएम कार्ड के लिए कैसे करें आवेदन - फोटो : Istock
  • ग्राहकों की सुविधा के मद्देनजर अब बैंकों द्वारा खाते में मोबाइल नंबर अपडेशन के प्रोसेस को और भी आसान कर दिया गया है। जिसमें आपको बैंक की लाइनों से छुटकारा मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to link mobile number with bank account
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
  • अब यह सुविधा डेबिट कार्ड व क्रेडिट कार्ड धारकों के लिए एटीएम मशीन में भी उपलब्ध कराया गया है। इसमें बस आपको बैंक के एटीएम में जाकर एटीएम कार्ड को स्वाइप करना है। इसके बाद स्क्रीन पर दिए कुछ ऑप्शन में से आपको मोबाइल अपडेट करने वाला ऑप्शन चुनकर आगे का प्रोसेस फॉलो करना है। 24 से 48 घंटों के में आपका मोबाइल नंबर अपडेट कर दिया जाता है। 
विज्ञापन
how to link mobile number with bank account
किसी भी बैंक अकाउंट में मोबाइल नंबर लिंक कैसे (प्रतीकात्मक तस्वीर) करें - फोटो : iStock
  • तीसरा ऑप्शन आपको और भी आसानी से मिल जाता है। डिजिटल युग में अब आप घर बैठे भी नंबर चेंज या रजिस्टर करा सकते हैं। इस प्रोसेस में बस आपको अपने बैंक की मोबाइल बैंकिंग अथवा नेट बैंकिंग लॉगिन करनी है। जहां आपको मोबाइल नंबर अपडेट का ऑप्शन आसानी से नजर आ जाएगा। इस प्रोसेस के दौरान  OTP या पासवर्ड के माध्यम से वेरिफिकेशन कराई जाएगी। जिसके 24 से 48 घंटों के भीतर आपके मोबाइल नंबर को वेरिफाई कर के आपके खाते से लिंक कर दिया जाएगा। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed