फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2021: साल जाते-जाते अपने ग्राहकों को झटका दे गई ये टेलीकॉम कंपनियां, जानें कितने बढ़े दाम

Thu, 16 Dec 2021 12:10 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Thu, 16 Dec 2021 12:10 PM IST
विज्ञापन
Year Ender 2021 jio reliance airtel and vodafone idea to hike prepaid tariff in 2021
Year Ender 2021: साल जाते-जाते मोबाइल रिचार्ज हो गए महंगे - फोटो : istock

साल 2021 का आखिरी महीना चल रहा है। 14 दिन बाद नया साल यानी 2022 आ जाएगा। इस साल यानी 2021 में लोगों को कई बदलाव देखने को मिले। इन बदलावों में से कुछ अच्छे थे तो कुछ बुरे भी। इस साल महंगाई अपने चरम पर थी। रोजमर्रा से जुड़ी चीजों की कीमतों ने आम नागरिकों की जेब पर सीधा असर डाला है। इस साल घरेलू गैस सिलिंडर से लेकर पेट्रोल-डीजल की कीमतें भी लगातार घटती बढ़ती रहीं। वहीं अब साल जाते-जाते निजी टेलीकॉम कंपनियों ने भी अपने ग्राहकों को झटका दे दिया है। नवंबर 2021 के आखिरी सप्ताह में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड प्लान महंगे किए, उसके बाद एक दिसंबर से रिलायंस जियो के भी प्लान महंगे हो गए। इस साल देश में निजी टेलीकॉम कंपनियों के प्रीपेड प्लान 25 फीसदी तक महंगे हुए हैं। चलिए जानते हैं कंपनियों के कुछ बेसिक प्रीपेड प्लान के बारे में जो महंगे हुए हैं... 

Year Ender 2021 jio reliance airtel and vodafone idea to hike prepaid tariff in 2021
Year Ender 2021: साल जाते-जाते मोबाइल रिचार्ज हो गए महंगे - फोटो : Pixabay
  • भारत में जियो, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड रिचार्ज प्लान की कीमत काफी बढ़ा दिए हैं। ग्राहकों को 20 रुपये से लेकर 501 रुपये तक ज्यादा चुकाना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात ये है कि कंपनियों ने प्रीपेड प्लान तो महंगे कर दिए लेकिन इसकी वैधता महीने के 30 के बजाय 28 की ही रखी है। ऐसे में साल में 12 महीनों के लिए ग्राहकों को 13 महीने का रिचार्ज करना पड़ता है। 
Year Ender 2021 jio reliance airtel and vodafone idea to hike prepaid tariff in 2021
Year Ender 2021: साल जाते-जाते मोबाइल रिचार्ज हो गए महंगे - फोटो : पीटीआई

जियो यूजर्स के लिए मोबाइल रिचार्ज महंगा

  • देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के प्रीपेड प्लान 1 दिसंबर से महंगे हुए हैं। कंपनी ने पिछले दिनों कहा था कि उसने अपने प्रीपेड टैरिफ में 20 फीसदी की बढ़ोतरी की है। जानिए जियो के प्लान्स कितने महंगे हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Year Ender 2021 jio reliance airtel and vodafone idea to hike prepaid tariff in 2021
Year Ender 2021: साल जाते-जाते मोबाइल रिचार्ज हो गए महंगे - फोटो : istock
  • रिलायंस जियो के सबसे सस्ते प्लान की बात करें तो यह 75 रुपये का था, जो अब 91 रुपये का हो गया है। वहीं 28 दिन की ही वैलिडिटी वाले प्लान की कीमत पहले 199 रुपये थी, अब इसके लिए आपको 239 रुपये देने होंगे। इसके अलावा 249 रुपये वाले प्लान के लिए अब 299 रुपये खर्च करने होंगे। 84 दिन वाले प्लान की बात करें तो 329 रुपये वाले प्लान के लिए अब आपको 395 रुपये देने होंगे। 555 रुपये वाला प्लान अब 666 रुपये का और 599 रुपये वाला प्लान 719 रुपये का हो गया है। 
विज्ञापन
Year Ender 2021 jio reliance airtel and vodafone idea to hike prepaid tariff in 2021
Year Ender 2021: साल जाते-जाते मोबाइल रिचार्ज हो गए महंगे - फोटो : istock
एयरटेल और वोडाफोन आइडिया के प्रीपेड प्लान
  • वोडाफोन आइडिया के सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले प्लान की बात करें तो 249 रुपये वाला प्लान अब 299 रुपये हो गया है। इसमें 28 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। एयरटेल ने भी 249 रुपये प्लान की कीमत 299 रुपये कर दिया है। 84 दिन वाले प्लान की बात करें तो 84 दिनों की वैलिडिटी वाले एयरटेल प्रीपेड प्लान की कीमत अब कम से कम 455 रुपये हो गई है। 598 रुपये के प्रीपेड प्लान की कीमत 719 रुपये होगी और 698 रुपये के प्लान की कीमत 839 रुपये कर दी गई है। वोडाफोन आइडिया ने भी 84 दिनों के 699 रुपये वाले पैक को 839 रुपये कर दिया है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed