आज के समय में भारत में लगभग हर एक आदमी के नाम पर अलग-अलग फोन और कई सारे सिम कार्ड चलते हैं। शुरूआती दौर में विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के द्वारा दिए गए आकर्षक रिचार्ज ऑफर्स के चक्कर में कई सारे लोगों ने अपनी आईडी कार्ड पर न जाने कितने सिम कार्ड लिए होंगे। ऐसे में आज भले ही वो अपना एक ही नंबर चला रहे हैं, मगर उनके नाम से रजिस्टर्ड ये सभी सिम कार्ड अभी तक उन्हीं की आईडी पर चल रहे हैं। भारत में एक आदमी एक समय पर 9 सिम कार्ड या सिर्फ एक ही फोन नंबर चला सकता है। अगर किसी आदमी के आईडी कार्ड पर 9 से ज्यादा सिम कार्ड चल रहे हैं, तो उसके ऊपर भारतीय दूरसंचार विभाग के द्वारा कार्यवाही की जा सकती है। इससे उन लोगों को काफी ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता हैं। मगर उससे बड़ी समस्या ये है कि कई सारे लोगों को इस बात की जानकारी नहीं होती है कि उनके आईडी कार्ड पर कितने सिम कार्ड निकाले गए हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपको अपने आईडी कार्ड से जुड़े सिम कार्ड की जानकारी निकालने का आसान तरीका बताने जा रहे हैं...
{"_id":"61c310b37b83840c6e360f8b","slug":"how-to-know-how-many-mobile-numbers-are-registered-with-your-id","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mobile Number: आपकी आईडी से कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड? जानने के लिए फॉलो करें ये आसान तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Mobile Number: आपकी आईडी से कितने मोबाइल नंबर हैं रजिस्टर्ड? जानने के लिए फॉलो करें ये आसान तरीका
Wed, 22 Dec 2021 05:23 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Wed, 22 Dec 2021 05:23 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
इस पोर्टल से मिलेगी जानकारी
- भारतीय दूरसंचार विभाग देश भर में चल रहे सिम कार्डों की जानकरी प्राप्त करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल की शुरुआत कर चुका है, जिसके लिंक tafcop.dgtelecom.gov.in पर सभी सिम कार्डों का डाटा बेस है। यहां से आप अपने आईडी कार्ड से जुड़े सिम कार्डों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। सरकार ने इसकी शुरुआत ऑनलाइन फ्रॉड और जालसाजी को रोकने के लिए की है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : istock
स्टेप 1
- अपने आईडी कार्ड से जुड़े कई सारे सिम कार्डों की जानकारी पाने के लिए आप सबसे पहले इस tafcop.dgtelecom.gov.in वेबसाइट पर जाइए। यहां पर अपना मोबाइल नंबर डालिए और उसके बाद आपको एक ओटीपी मिलेगा, जिसके भरने के बाद वैलिडेट पर क्लिक कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 2
- इसके बाद आपके सामने आपकी आईडी से चालू सभी नंबरों की सूची आ जाती है। अब आपको इसमें जिस नंबर पर शक हो या आपको लगता है कि ये किसी और ने आपकी आईडी पर लिया है, तो उसकी शिकायत भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : iStock
स्टेप 3
- साथ ही सरकार द्वारा चलाया जा रहा ये पोर्टल अभी कुछ ही सर्किल तक चालू है, मगर बहुत ही जल्दी इसको हर किसी के लिए चालू किया जाएगा और इसके द्वारा जो भी शिकायत की जाएगी सरकार उस पर एक्शन लेगी।