{"_id":"6426b390ca7213290200d03d","slug":"how-to-identify-sweet-mangoes-know-simple-tips-and-tricks-in-hindi-2023-03-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"How To Identify Mango: खरीदने जा रहे हैं आम, तो जान लीजिए खट्टे और मीठे आम में पहचान करने के तरीके","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
How To Identify Mango: खरीदने जा रहे हैं आम, तो जान लीजिए खट्टे और मीठे आम में पहचान करने के तरीके
How To Identify Sweet Mangoes: गर्मियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ऐसे में इस दौरान लोग तरोताजा रहने के लिए कई तरह के फलों का सेवन करते हैं। फलों की बात जब आती है, तो आम को कौन भूल सकता है। फलों के राजा कहे जाने वाले आम को लोग काफी शौक के साथ खाना पसंद करते हैं। गर्मियों के सीजन में आपको आम की कई वैरायटी मिल जाएंगी। दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा व सिंदूरी कई तरह के आम आपको इस दौरान खाने को मिल जाएंगे।
आम स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद हैं। हालांकि, बाजार में आम को खरीदते समय जो एक चीज हमें परेशान करती है। वह आम का खरीदे जाने के बाद उसका खट्टा निकलना। इसी कड़ी में आज हम आपको उन खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप बाजार में बिक रहे मीठे और खट्टे आम की पहचान कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
2 of 5
How To Identify Sweet Mangoes
- फोटो : Twitter @nadeemsalvos
छिलके से कर सकते हैं पहचान
आप बाजार में बिक रहे मीठे और खट्टे आम की पहचान उसके छिलके से कर सकते हैं। अगर आम प्राकृतिक तौर पर पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके पर किसी भी प्रकार का दाग नहीं होगा। वहीं अगर आम को कैमिकल से पकाया गया है। ऐसे में उसके छिलके पर कई तरह के दाग धब्बे नजर आएंगे।
3 of 5
How To Identify Sweet Mangoes
- फोटो : Social Media
छूकर भी लगाया जा सकता है पता
आप आम को छूकर भी उसके खट्टे या मीठे होने के बारे में पता कर सकते हैं। अगर आम छूने में काफी टाइट लग रहे हैं। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आपके आम खट्टे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
How To Identify Sweet Mangoes
- फोटो : Social Media
अगर आम छूने में नरम महसूस हो रहे हैं। इस स्थिति में आम मीठा है। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि नरम आम प्राकृतिक रूप से पके होते हैं। वहीं टाइट आम को कैमिकल या आप्रकृतिक ढंग से पकाया जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
How To Identify Sweet Mangoes
- फोटो : istock
सूंघकर पता कर सकते हैं आम खट्टे हैं या मीठे
आप सूंघकर भी खट्टे या मीठे आम के बारे में पता कर सकते हैं। मीठा आम अच्छी महक देता है। इसके अलावा पीले रंग के आम मीठे होते हैं। आपको बाजार से हमेशा गोल दिखने वाले आम को ही खरीदना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।