फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fake or Real Aadhaar Card: आधार कार्ड असली है या नकली? एक क्लिक में ऐसे करें पता

Mon, 17 Jan 2022 10:24 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 17 Jan 2022 10:24 AM IST
विज्ञापन
how to identify Fake or Real Aadhaar Card utility news in hindi
आधार कार्ड में असली नकली का फर्क कैसे करें - फोटो : istock

आधार कार्ड आज के समय में सबसे ज्यादा जरूरी दस्तावेज बन चुका है। एक सिम कार्ड लेने से लेकर बैंक में खाता खुलवाने जैसे कई अन्य जरूरी कामों के लिए आधार कार्ड का होना बेहद जरूरी है। आधार कार्ड को भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड के जरिए आप सरकारी सुविधाओं का भी लाभ ले सकते हैं। वहीं, इस आधार कार्ड पर 12 अंकों का एक यूनिक नंबर होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज के समय में लोगों के पास नकली आधार कार्ड भी पहुंच रहे हैं। अगर आपका आधार कार्ड भी नकली है या फिर असली है, तो इस बात का पता लगाना बेहद आसान है। ऐसे में अगर आप भी ये जानना चाहते हैं कि कहीं आपका आधार भी तो नकली नहीं है, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। तो चलिए जानते हैं ये पता लगाने के सरल तरीके के बारे में...

how to identify Fake or Real Aadhaar Card utility news in hindi
आधार कार्ड में असली नकली का फर्क कैसे करें - फोटो : Pixabay

ऐसे पता कर सकते हैं आप:-

स्टेप 1

  • अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपका आधार कार्ड असली है या फिर नकली, तो इसके लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट के इस https://resident.uidai.net.in/aadhaarveification लिंक पर क्लिक करना है।
how to identify Fake or Real Aadhaar Card utility news in hindi
आधार कार्ड में असली नकली का फर्क कैसे करें - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • क्लिक करते ही आपके सामने आधार वेरिफिकेशन वाला पेज खुलेगा, जहां पर आपको एक बॉक्स नजर आएगा। इसमें आपको अपना 12 अंकों का आधार नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to identify Fake or Real Aadhaar Card utility news in hindi
आधार कार्ड में असली नकली का फर्क कैसे करें - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • इसके बाद आपको कैप्चा कोड भरकर वेरिफाई वाले पेज पर क्लिक कर देना है। फिर आधार नंबर सही होने पर एक नया पेज खुलेगा।
विज्ञापन
how to identify Fake or Real Aadhaar Card utility news in hindi
आधार कार्ड में असली नकली का फर्क कैसे करें - फोटो : facebook/All India Radio News

स्टेप 4

  • आपके सामने खुले नए पेज पर आपका आधार नंबर दिखेगा, और साथ ही नीचे आपकी उम्र, जेंडर और राज्य का नाम भी दिखाया जाएगा। वहीं, अगर आपका आधार नंबर नकली होगा तो यहां इनवैलिड आधार नंबर लिखकर आ जाएगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed