फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तरीके काम आ सकते हैं: क्या आप भी हैं चूहों से परेशान, तो ऐसे भगाएं बिना मारे घर से बाहर

Wed, 23 Oct 2024 10:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 23 Oct 2024 10:49 AM IST
विज्ञापन
How to get rid of rats without killing them check here full details in hindi
चूहों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Amar Ujala

बात जब साफ-सफाई की आती है तो लोग अपने घरों को रोजाना साफ करते हैं। बस अंतर ये है कि कोई खुद सफाई करता है तो कोई इसके लिए घर में सफाई करने वाले लोग रखते हैं। घर की साफ-सफाई रखने से घर तो साफ रहता ही है साथ ही घर की सुंदरता भी बढ़ती है। वहीं, अगर इस बीच लोगों को कोई दिक्कत होती है तो वो शायद चूहों से। ऐसा इसलिए क्योंकि घर में चूहे आ जाते हैं जो न सिर्फ गंदगी फैलाते हैं बल्कि, नुकसान भी बहुत करते हैं। वहीं, अगर चूहे खाने की चीजों पर मुंह मारे और अगर कोई उस खाने का सेवन कर ले तो इससे व्यक्ति बीमार भी पड़ सकता है। इसलिए अगर आपके घर में भी चूहे घुस आते हैं तो आप कुछ तरीकों की मदद से इन्हें बिना मारे बाहर भगा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इन तरीकों के बारे में। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...

How to get rid of rats without killing them check here full details in hindi
चूहों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : freepik

इन तरीकों से बिना मारे भगा सकते हैं आप चूहों को:-

फिटकरी से

  • आप फिटकरी का इस्तेमाल चूहे को भगाने में कर सकते हैं। इसके लिए पहले फिटकरी को पीस लें और पाउडर तैयार कर लें। इसके बाद इस पाउडर का एक घोल तैयार कर लें और फिर आपको इस घोल को उन जगहों पर स्प्रे करना है, जहां पर चूहे दिखे या वो छुपे रहते हैं।
How to get rid of rats without killing them check here full details in hindi
चूहों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

कपूर से

  • आप कपूर की मदद से भी चूहे को घर से बाहर भगा सकते हैं क्योंकि चूहों को इसकी गंध बिलकुल पसंद नहीं होती है। आपको करना ये है कि घर के कोनों में या चूहे दिखने वाली जगह पर कपूर के छोटे-छोटे टुकड़े रख देने हैं। इसके बाद आप देखेंगे कि चूहे घर से बाहर निकल गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of rats without killing them check here full details in hindi
चूहों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

पुदीना से

  • चूहों को घर से बिना मारे भगाने के लिए आप पुदीने का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको करना ये है कि पुदीने को घर के कोने में रख दें या उन जगहों पर जहां आपको चूहे दिखते हैं। इसमें होता क्या है कि चूहों को पुदीने की महक पसंद नहीं होती है और वे ऐसे में घर से बाहर भाग सकते हैं।
विज्ञापन
How to get rid of rats without killing them check here full details in hindi
चूहों को भगाने के तरीके क्या हैं? - फोटो : Adobe Stock

रोटी में दही

  • आमतौर पर देखा जाता है कि लोग घर में घुसे चूहे को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाते हैं जिसमें रोटी का टुकड़ा लगाया जाता है और चूहा रोटी को खाने के चक्कर में पिंजरे में फंस जाता है। ऐसे में आप रोटी के टुकड़े पर दही लगा सकते हैं जिससे चूहा दही की खुशबू से जल्दी पिंजरे में फंस सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed