फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद मिलते हैं ढेरों लाभ, यहां देखें सूची

Tue, 22 Oct 2024 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 22 Oct 2024 05:16 PM IST
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: जब आप किसी सरकारी योजना से जुड़ते हैं तो आपको उस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। जैसे, पिछले साल सितंबर माह में भारत सरकार ने एक योजना शुरू की जिसके तहत 18 पारंपरिक व्यापारों को लाभ दिया जाता है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। इसमें लाभार्थियों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं और उन्हें उनके काम के लिए प्रशिक्षण भी दिया जाता है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको भी इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Amar Ujala

पहले योजना को जान लीजिए

  • पीएम विश्वकर्मा योजना को भारत सरकार चलाती है जिसकी शुरुआत पिछले साल की गई। मौजूदा समय में एक बड़ी संख्या में लोग इस योजना से जुड़े हैं। इस योजना में प्रशिक्षण के अलावा कई अन्य तरह से आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है।
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन लोग जुड़ सकते हैं योजना से?

  • जो मालाकार हैं, जो नाई यानी बाल काटने वाले, हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, फिशिंग नेट निर्माता, अगर आप मूर्तिकार हैं, पत्थर तराशने वाले, अगर आप सुनार हैं, गुड़िया और खिलौना निर्माता, पत्थर तोड़ने वाले, धोबी और दर्जी, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले, जो राजमिस्त्री है, जो नाव निर्माता हैं, जो लोग लोहार का काम करते हैं, जो ताला बनाने वाले हैं और जो अस्त्रकार हैं वे पात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock

योजना से जुड़ने के बाद मिलने वाले लाभ ये हैं

  • जब आप इस पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ते हैं तो आपको कुछ दिनों का प्रशिक्षण दिया जाता है। इसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को 15 हजार रुपये भी दिए जाते हैं जिससे आप टूलकिट खरीद सके
विज्ञापन
Pradhan Mantri Vishwakarma Yojana Benefits List in Hindi
पीएम विश्वकर्मा योजना क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • योजना से जुड़े लोग सस्ती ब्याज दर और बिना गारंटी के लोन भी ले सकते हैं। इसमें आपको पहले एक लाख रुपये का लोन दिया जाता है और इसे चुकाने के बाद आप अतिरिक्त दो लाख रुपये का लोन प्राप्त कर सकते हैं। इस लोन से आप अपना व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed