फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cockroaches: घर से कॉकरोच भगाने के ये हैं जबरदस्त उपाय, मिनटों में हो जाएगा सफाया

Wed, 12 Feb 2025 01:38 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Wed, 12 Feb 2025 01:38 PM IST
सार

How to get rid of cockroaches at home: अगर आपके घर में भी कॉकरोचों ने आतंक मचा रखा है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से कॉकरोचों की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं -

विज्ञापन
How to get rid of cockroaches at home
How to get rid of cockroaches at home - फोटो : AdobeStock

How to get rid of cockroaches at home: घर में कॉकरोचों का होना एक आम लेकिन काफी गंभीर समस्या है। अक्सर देखने को मिलता है कि किचन के सिंक और बाकी दूसरी जगहों पर काफी कॉकरोच देखने को मिलते हैं। रात के समय कॉकरोच काफी अधिक सक्रिय हो जाते हैं। रात के वक्त जब लोग सो रहे होते हैं, उस दौरान कॉकरोच खाने-पीने से जुड़ी चीजों को दूषित कर देते हैं। इससे आपको फूड पॉइजनिंग, एलर्जी या स्वास्थ्य से जुड़ी कई दूसरी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।



ऐसे में घर के भीतर कॉकरोचों की समस्या से निजात पाने के लिए लोग कई तरह के उपायों को अपनाते हैं। इसके बाद भी घर से कॉकरोचों से छुटकारा नहीं मिलता है। अगर आपके घर में भी कॉकरोचों ने आतंक मचा रखा है, तो आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप कॉकरोचों की समस्या से निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं -

How to get rid of cockroaches at home
How to get rid of cockroaches at home - फोटो : AdobeStock

तेज पत्ता

  • आप तेज पत्ते को इस्तेमाल में लाकर घर से कॉकरोचों को भगा सकते हैं।
  • इसमें आपको तेज पत्ते को पाउडर के रूप में पीसकर गर्म पानी में मिलाना है।
  • इसके बाद आपको इसे स्प्रे के माध्यम से उन जगहों पर छिड़कना है, जहां पर कॉकरोच छिपे हैं। इससे कॉकरोच भाग जाएंगे।

Ghee Adulteration: बाजार में बिक रहा मिलावटी घी, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे, ऐसे करें शुद्धता की जांच

How to get rid of cockroaches at home
How to get rid of cockroaches at home - फोटो : AdobeStock

मिट्टी का तेल

  • आप मिट्टी के तेल का उपयोग करके भी कॉकरोचों की समस्या से आजादी पा सकते हैं।
  • इसमें आपको मिट्टी का तेल लेकर उसे पानी में मिलाना है।
  • यह करने के बाद इसे उन जगहों पर छिड़कें जहां पर कॉकरोचों ने अपना डेरा जमाकर रखा है। यह करने से कॉकरोच वहां से भाग खड़े होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
How to get rid of cockroaches at home
How to get rid of cockroaches at home - फोटो : AdobeStock

बेकिंग सोडा

  • घर में से कॉकरोचों को भगाने के लिए आप बेकिंग सोडा की भी मदद ले सकते हैं।
  • इसमें आपको बेकिंग सोडा में चीनी मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना है।
  • इसके बाद जहां-जहां कॉकरोच हैं वहां इस मिश्रण को डाल दें। यह करने से कॉकरोच भाग जाएंगे।

Indian Railways: ये है भारत का सबसे छोटा रेलवे रूट, सिर्फ इतने किलोमीटर का है ट्रैक

विज्ञापन
How to get rid of cockroaches at home
How to get rid of cockroaches at home - फोटो : AdobeStock

विनेगर

  • अगर किचन के सिंक या बाथरूम में काफी कॉकरोच छिपे बैठे हैं, तो आपको गर्म पानी में विनेगर मिलाना है।
  • आपको गर्म पानी का एक चौथाई भाग विनेगर लेना होगा।
  • इसके बाद आपको इस मिश्रण को उन जगहों पर डालना है, जहां पर कॉकरोच छिपे बैठे हैं। ऐसा करने के बाद कॉकरोच वहां से भाग जाएंगे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed