फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Utility ›   Ghee Adulteration Test: How To Check Purity Of Ghee

Ghee Adulteration: बाजार में बिक रहा मिलावटी घी, कहीं आप भी तो नहीं खरीद रहे, ऐसे करें शुद्धता की जांच

Tue, 11 Feb 2025 03:45 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संकल्प सिंह Updated Tue, 11 Feb 2025 03:45 PM IST
सार

Ghee Adulteration Test: आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप शुद्ध और मिलावटी घी में पहचान कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Ghee Adulteration Test: How To Check Purity Of Ghee
Ghee Adulteration Test: - फोटो : Adobe stock

विस्तार

Ghee Adulteration Test: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। मुनाफे का लालच और ग्राहकों की अज्ञानता का फायदा उठाकर कई व्यापारी खाद्य सामग्रियों में मिलावट करते हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर कई तरह के खतरे आते हैं बल्कि मिलावटी खाद्य सामग्रियों को बेचना कानूनी तौर पर भी गलत है। सरकार द्वारा समय-समय पर मिलावटखोरी को रोकने के लिए कई तरह के कदम उठाए जाते हैं। हालांकि, इसके बाद भी कई दुकानदार खानपान से जुड़ी चीजों में मिलावट करते हैं।

विज्ञापन


घी का सेवन हम में से अधिकतर लोग करते हैं। खानपान से जुड़ी चीजों में घी को मिलाने से उसका स्वाद काफी बढ़ जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि बाजार में मिलावटी घी की बिक्री काफी तेजी से की जा रही है। 

विज्ञापन

इस मिलवाटी घी का सेवन करने से आपको कई तरह की गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप शुद्ध और मिलावटी घी में पहचान कर सकते हैं। 

विज्ञापन

आप नमक की मदद लेकर मिलावटी घी की पहचान कर सकते हैं। इसमें आपको एक बर्तन में एक चम्मच घी लेना है। इसके बाद आपको इसमें आधा चम्मच नमक और हाइड्रोक्लोरिक एसिड को मिलाना है। यह करने के बाद इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। 20 मिनट के बाद अगर घी का रंग बदलता है, तो यह मिलावटी घी है। वहीं शुद्ध घी के रंग में कोई बदलाव नहीं होगा। 

विज्ञापन

घी की शुद्धता की जांच आप एक गिलास पानी लेकर भी कर सकते हैं। इसमें आपको एक गिलास पानी लेकर उसमें एक चम्मच घी डालना है। अगर घी पानी के ऊपर तैरता है तो वह असली घी है। वहीं नकली घी पानी में डूब जाएगा। 

आप शुद्ध घी की पहचान उसके रंग को देखकर भी कर सकते हैं। आपको एक चम्मच घी लेकर उसे किसी बर्तन में गर्म करना है। अगर घी पिघलने के बाद हल्का सा ब्राउन दिखने लगे तो यह इस बात का संकेत है कि घी शुद्ध है। वहीं नकली घी का रंग पिघलने के बाद पीला बना रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed