How to Clean Washroom and Bathroom: हर कोई चाहता है कि उसका घर साफ-सुथरा रहे और उसमें गंदगी न हो। इसके लिए लोग रोजाना घर की सफाई करते हैं। लेकिन बावजूद इसके गंदगी कहीं न कहीं से आ ही जाती है। पर घर में सबसे ज्यादा जो चीज गंदी होती है या जिस चीज के गंदा होने से लोग परेशान रहते हैं वो है बाथरूम-टॉयलेट। दरअसल, यहां फर्श पर गंदगी जम जाती है, पानी वाली जगह पर काई भी लग जाती है और अगर आप कुछ दिनों के लिए बाहर चले जाएं, तो यकीनन बाथरूम-टॉयलेट काफी गंदे हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस दिक्कत से परेशान हैं, तो चलिए हम आपको एक ऐसा तरीका बताते हैं जिसकी मदद से आपका बाथरूम-टॉयलेट एकदम नया जैसा हो सकता है। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63073e809b359d3d8f51fbcc","slug":"how-to-get-rid-of-bad-smell-from-bathroom-or-toilet-know-these-tips-in-hindi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tips For Bathroom Cleaning: गंदे से गंदा बाथरूम-टॉयलेट भी हो सकता है नया जैसा, बस करना होगा ये छोटा सा काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Tips For Bathroom Cleaning: गंदे से गंदा बाथरूम-टॉयलेट भी हो सकता है नया जैसा, बस करना होगा ये छोटा सा काम
Thu, 25 Aug 2022 05:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 25 Aug 2022 05:25 PM IST
विज्ञापन
बाथरूम और टॉयलेट साफ करने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाथरूम और टॉयलेट साफ करने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
इस चीज का कर सकते हैं इस्तेमाल
- अगर आपका बाथरूम-टॉयलेट काफी गंदा है, इसमें काले धब्बे पड़ गए हैं, बदबू आ रही है आदि। तो ऐसी स्थिति में आप तेजाब की मदद ले सकते हैं। इससे साफ करने के बाद आपका बाथरूम-टॉयलेट बिल्कुल नया जैसा हो सकता है।
बाथरूम और टॉयलेट साफ करने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : istock and Facebook/@aadhaarsmartcard
ऐसे मिल सकता है
- तेजाब आसानी से आपको कोई दुकानदार नहीं देगा। इसके लिए तय नियमों के मुताबिक, आपको अपना आधार कार्ड लेकर दुकान पर जाना है, और उन्हें तेजाब लेने का कारण बताना है। एक बाथरूम-टॉयलेट साफ करने के लिए एक लीटर तेजाब काफी होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथरूम और टॉयलेट साफ करने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
ऐसे करें इस्तेमाल
- सबसे पहले आपको हाथों में ग्लव्स और मुंह पर मास्क जरूर पहनने हैं और फिर तेजाब को बाथरूम और टॉयलेट में डाल देना है। अब इसे रगड़कर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें और आप बाहर आ जाएं। फिर इसे पानी से धो दें और आप देखेंगे कि आपका बाथरूम-टॉयलेट एकदम साफ हो गया है।
विज्ञापन
बाथरूम और टॉयलेट साफ करने के बेस्ट तरीके क्या हैं
- फोटो : istock
इन बातों को न भूलें:-
- हाथ में ग्लव्स जरूर पहन लें
- पूरे कपड़े पहनें
- तेजाब को हाथ पर या शरीर पर न गिराएं
- तेजाब को हाथ से न छूएं
- बाथरूम-टॉयलेट में तेजाब डालकर बाहर आ जाएं आदि।
अस्वीकरण: इस लेख में आम जानकारी दी गई है। अमर उजाला किसी भी तरह का दावा या इनकी पुष्टि नहीं करता है। इन पर अमल करने से पहले डॉक्टर या विशेषज्ञ की राय ले सकते हैं।