RLWL vs PQWL Confirmation Chance: भारतीय रेलवे से यात्रा करते समय अक्सर हमें कन्फर्म सीट के बजाय वेटिंग टिकट मिलती है। टिकट पर लिखे RLWL या PQWL जैसे कोड अक्सर यात्रियों को उलझन में डाल देते हैं। लोगों के मन में हमेशा यह सवाल रहता है कि आखिर किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है।
{"_id":"6a9013e85351150f4808a378","slug":"rlwl-vs-pqwl-which-railway-waiting-list-has-higher-chances-of-confirmation-2026-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भारतीय रेलवे: RLWL या PQWL, किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने की होती है अधिक संभावना?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
भारतीय रेलवे: RLWL या PQWL, किस वेटिंग लिस्ट के कन्फर्म होने की होती है अधिक संभावना?
Thu, 27 Aug 2026 04:09 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 27 Aug 2026 04:09 PM IST
सार
भारतीय रेलवे में जब लोग टिकट बुक करते हैं तो उन्हें कई तरह के वेटिंग देखने को मिलते हैं। GNWL, PQWL, RLWL इनमें से प्रमुख वेटिंग हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि इन अलग-अलग तरह के वेटिंग लिस्ट का क्या मतलब है और कौन सी वेटिंग लिस्ट पहले कंफर्म होती है।
विज्ञापन
Indian Railways
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
RLWL (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट) का मतलब
- फोटो : Adobe Stock
RLWL (रिमोट लोकेशन वेटिंग लिस्ट) का मतलब
- यह टिकट तब मिलती है जब आप ट्रेन के रूट में पड़ने वाले किसी बड़े और मुख्य स्टेशन से सफर करते हैं।
- रेलवे ऐसे महत्वपूर्ण बीच वाले स्टेशनों के लिए बर्थ का एक विशेष कोटा तय करके रखता है।
- ये समझना जरूरी है कि रेलवे के नियमों के मुताबिक, जनरल वेटिंग (GNWL) के बाद कंप्यूटर सबसे पहले RLWL के टिकटों को ही कन्फर्म करता है।
PQWL (पूल कोटा वेटिंग लिस्ट) के मुख्य नियम
- फोटो : Adobe Stock
PQWL (पूल कोटा वेटिंग लिस्ट) के मुख्य नियम
- यह वेटिंग उन यात्रियों को मिलती है जो ट्रेन के सफर में किसी छोटे स्टेशन से चढ़कर दूसरे छोटे स्टेशन पर उतरते हैं।
- इसमें कई छोटे स्टेशनों को मिलाकर एक साझा पूल कोटा बनाया जाता है, जिसके तहत सीटें काफी कम होती हैं।
- इस कोटे में टिकट बहुत कम रद्द होते हैं, जिसकी वजह से वेटिंग बहुत धीमी गति से आगे बढ़ती है और इसके क्लियर होने की उम्मीद काफी कम होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसके कन्फर्म होने की संभावना है सबसे ज्यादा
- फोटो : Adobe Stock
किसके कन्फर्म होने की संभावना है सबसे ज्यादा
- अगर तुलना की जाए, तो RLWL टिकट के कन्फर्म होने के चांस PQWL की तुलना में काफी ज्यादा होते हैं।
- RLWL में अगर 10 से 15 तक की वेटिंग है, तो उसके कन्फर्म होने की पूरी उम्मीद रहती है।
- इसके विपरीत, PQWL में अगर वेटिंग 5 से भी ज्यादा है, तो सीट मिलने के चांस न के बराबर होते हैं क्योंकि इस कोटे में सीटों का दायरा बहुत सीमित होता है।
विज्ञापन
यात्रियों के लिए काम की स्मार्ट बुकिंग सलाह
- फोटो : Adobe Stock
यात्रियों के लिए काम की स्मार्ट बुकिंग सलाह
- ट्रेन में सफर करते समय हमेशा कोशिश करें कि आपको GNWL या फिर RLWL टिकट ही मिले।
- अगर आपको PQWL में लंबी वेटिंग मिल रही है, तो रिस्क लेने से बचें।
- इसके अलावा, आईआरसीटीसी पर बुकिंग करते समय 'विकल्प' स्कीम का उपयोग जरूर करें, ताकि जरूरत पड़ने पर आपको दूसरी ट्रेन में सीट मिल सके और आपकी यात्रा सुरक्षित हो सके।