फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड, ये रहा आसान तरीका

Wed, 26 Jan 2022 06:28 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आशिकी पटेल Updated Wed, 26 Jan 2022 06:28 PM IST
विज्ञापन
how to download ayushman bharat card online know the process
घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : istock

भारत सरकार की ओर से देश के गरीबों और जरूरतमंद लोगों के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन सरकारी योजनाओं का लाभ देश का कोई भी नागरिक ले सकता है। इन्हीं योजनाओं में से एक है आयुष्मान भारत योजना। केंद्र सरकार ने देश की आम जनता को मुफ्त में स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराने के लिए आयुष्मान भारत कार्ड की शुरुआत की है। इसमें हर कार्डधारक को 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा दी जाती है। इस स्कीम के तहत सरकार का उद्देश्य देश के करीब 10 करोड़ से भी ज्यादा परिवारों मुफ्त में इलाज मुहैया कराना है। साथ ही इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को किसी भी प्रकार से पैसे देने की जरूरत नहीं पड़ती है। लोगों को मुफ्त में आयुष्मान भारत कार्ड जारी किया जाता है। अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं तो, ऑनलाइन भी आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे... 

how to download ayushman bharat card online know the process
घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : istock
आयुष्मान भारत कार्ड ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करें
  • अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं और आयुष्मान भारत कार्ड डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले https://pmjay.gov.in/ पर जाना होगा। इसके बाद यहां लॉगिन करने के लिए अपनी ईमेल आईडी और पासवर्ड डालें। 
how to download ayushman bharat card online know the process
घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : iStock
  • इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा। यहां आधार नंबर डालकर आगे बढ़ें। इसके अगले पेज पर अंगूठे का निशान वेरिफाई करना होगा। इसके बाद 'अप्रूव्ड बेनेफिशियरी' के ऑप्शन पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
how to download ayushman bharat card online know the process
घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : istock
  • अब आपको अप्रूव्ड गोल्डन कार्ड की लिस्ट दिखेगी। इस लिस्ट में अपना नाम सर्च करें और कंफर्म प्रिंट ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपको CSC वेलेट दिखेगा इसमें अपना पासवर्ड डालें। 
विज्ञापन
how to download ayushman bharat card online know the process
घर बैठे ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं आयुष्मान भारत कार्ड - फोटो : iStock
  • अपना पिन डालें और होम पेज पर आएं। इसके बाद कैंडिडेट के नाम से डाउनलोड कार्ड का ऑप्शन दिखेगा। यहां से आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed