फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

EPFO DOB Update: पीएफ खाते में गलत जन्मतिथि को करना है सही, तो घर बैठे मिनटों में ऐसे करें अपडेट, ये रहा तरीका

Thu, 27 Jan 2022 06:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Jan 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
how to correct wrong date of birth in pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में जन्मतिथि ठीक करने का तरीका - फोटो : pixabay

जब भी आप सरकारी या गैर-सरकारी सेक्टर में नौकरी करने के लिए जाते हैं, तो आपका पीएफ अकांउट भी बनता है, जिसमें आपके पीएफ के पैसे जमा होते हैं। पीएफ अकांउट में जमा होने वाली राशि में नौकरी करने वाले और जिस संस्थान में वो नौकरी कर रहा होता है, वो संस्थान दोनों मिलकर निवेश करते हैं। पीएफ का इस्तेमाल एक तरह से भविष्य निधि खाते के तौर पर किया जाता है। ताकि भविष्य में आपको पैसों की जरूरत पड़ने पर या रिटायरमेंट के समय आप अपनी आगे की जिंदगी इन पैसों का इस्तेमाल कर सके। साथ ही पीएफ अकांउट खोलते समय आप से कई तरह के फॉर्म भी भरवाए जाते हैं, जिसमें आप से जुड़ी निजी जानकारियां होती है। ऐसे में कई बार लोगों की जन्मतिथि जल्दबाजी में गलत हो जाती है, जिससे उनको समस्या होती है। लेकिन ईपीएफओ ने अपने ट्विटर अकांउट से एक वीडियो ट्वीट करके ये जानकारी सांझा की थी कि, अब आप अपनी जन्मतिथि को घर बैठे सही कर सकते हैं, जिसके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में...

how to correct wrong date of birth in pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में जन्मतिथि ठीक करने का तरीका - फोटो : istock

इस तरह से पीएफ खाते में गलत जन्मतिथि को सही कर सकते हैं:- 

स्टेप 1

  • अगर पीएफ खाते में आपकी जन्मतिथि गलत है, और आप इसे ठीक करना चाहते हैं तो इसके लिए सबसे पहले आपको ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है। अब यहां पर अपना यूएएन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन कीजिए।
how to correct wrong date of birth in pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में जन्मतिथि ठीक करने का तरीका - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इसके बाद मैनेज वाले विकल्प में जाकर बेसिक डिटेल्स का चयन करना है। इसके बाद आपको अपने आधार कार्ड का 12 अंकों का नंबर भरना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to correct wrong date of birth in pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में जन्मतिथि ठीक करने का तरीका - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • अब आपको दिए गए चेक बॉक्स में टिक करना है और फिर इसके बाद अपडेट पर क्लिक करना है।
विज्ञापन
how to correct wrong date of birth in pf account online utility news in hindi
पीएफ खाते में जन्मतिथि ठीक करने का तरीका - फोटो : Pixabay

स्टेप 4

  • ये प्रोसेस करने के बाद आपके पीएफ खाते में गलत जन्मतिथि सही हो जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed