फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Shram Yogi Mandhan Yojana: मदजूरों को हर महीने मिलेगी 3 हजार रुपये पेंशन, ये रहा इस योजना में आवेदन करने का तरीका

Thu, 27 Jan 2022 04:59 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 27 Jan 2022 04:59 PM IST
विज्ञापन
how to apply PM Shram Yogi Mandhan Yojana utility news in hindi
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के फायदे - फोटो : iStock

कोरोना के आने के बाद से रोजगार के सेक्टर में काफी मंदी आई है। लाखों लोगों की नौकरी चली गई, तो कई लोगों का बिजनेस बंद हो गया। साथ ही सबसे ज्यादा मार दिहाड़ी मजदूरों को झेलनी पड़ी है, क्योंकि बाजार बंद होने की वजह से उनको काम मिलना बंद हो गया। ऐसे में असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोगों के लिए सरकार ने कई सारी कल्याणकारी योजनाओं की शुरुआत की, जिसमें से एक है पीएम श्रम योगी मानधन योजना। इस योजना के तहत केंद्र सरकार ने असंगठित क्षेत्र में काम करने वाले दिहाड़ी मजदूरों, जूते-चप्पल बनाने वाले, कपड़े धोने वाले, सफाई कर्मचारी, रिक्शा चालक आदि जिनकी मासिक आय 15 हजार से कम है, उन्हें रखा है। इस योजना के तहत 60 साल होने पर उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक तौर पर हर महीने 3 हजार रुपये दिए जाएंगे। साथ ही अगर पेंशन धारक की मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति/पत्नी को इसका 50 प्रतिशत हिस्सा दिया जाएगा। ऐसे में इस योजना का लाभ उठाने के लिए आप भी आसानी से आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं कि आप कैसे इस योजना में आवेदन कर सकते हैं...

how to apply PM Shram Yogi Mandhan Yojana utility news in hindi
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के फायदे - फोटो : pixabay

प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का ऐसे ले सकते हैं लाभ:-

स्टेप 1

  • प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना का लाभ लेने के लिए आपको प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
how to apply PM Shram Yogi Mandhan Yojana utility news in hindi
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के फायदे - फोटो : Istock

स्टेप 2

  • अब आपको यहां पर सेल्फ एनरोलमेंट का चुनाव करना है, और इसके बाद अपना मोबाइल नंबर डालकर प्रोसीड कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to apply PM Shram Yogi Mandhan Yojana utility news in hindi
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के फायदे - फोटो : iStock

स्टेप 3

  • इसके बाद आप अपना नाम, ई-मेल आईडी, और कैप्चा कोड डालकर, सेंड ओटीपी वाले विकल्प पर क्लिक कर दीजिए।
विज्ञापन
how to apply PM Shram Yogi Mandhan Yojana utility news in hindi
पीएम श्रम योगी मानधन योजना के फायदे - फोटो : istock

स्टेप 4

  • फिर वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी भरते ही आपके सामने एक फॉर्म खुलेगा, जिसमें मांगी गई सारी जानकारी भरकर आप सब्मिट पर क्लिक कर दीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed