How To Check Property Details Online: बीते लंबे समय से जमीन खरीदते समय होने वाली धोखाधड़ी की शिकायत आती रही है। ऐसे में प्रॉपर्टी खरीदते समय उसकी जांच करना काफी जरूरी है। घर या जमीन खरीदते समय आपकी जरा सी लापरवाही एक बड़े नुकसान की वजह बन सकती है। ऐसे कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जब व्यक्ति लाखों रुपये देकर जमीन खरीद लेता है और प्रॉपर्टी को अपने नाम लिखवा लेता है। वहीं बाद में पता चलता है कि यह प्रॉपर्टी तो किसी और व्यक्ति के नाम पर है। ऐसे में व्यक्ति काफी परेशान हो जाता है और कोर्ट और दूसरे विभागों के चक्कर लगाता है। अगर आप भी कोई प्रॉपर्टी खरीदने की योजना बना रहे हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको कुछ खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप प्रॉपर्टी खरीदते समय उसका निरीक्षण कर सकते हैं। आइए जानते हैं -
जानना जरूरी: जमीन खरीदते समय नहीं होंगे धोखे का शिकार, इस तरह करें प्रॉपर्टी की वास्तविकता की जांच
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Mon, 04 Mar 2024 11:35 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन