फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या अब तक नहीं मिली 16वीं किस्त? तो लाभ पाने के लिए तुरंत कर सकते हैं इन नंबर्स पर कॉल

Mon, 04 Mar 2024 10:43 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 04 Mar 2024 10:43 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Numbers for Farmers
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock

16th Installment of PM Kisan Samman Nidhi: अलग-अलग वर्गों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं देश में चल रही हैं। जैसे- बात अगर किसानों की करें, तो केंद्र सरकार किसानों की अर्थिक मदद करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चला रही है। इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है और इस पैसे को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये की तीन अलग-अलग किस्तों में दिया जाता है। इसी कड़ी में इस बार 16वीं किस्त जारी हुई, लेकिन कई किसान ऐसे भी रहे जिन्हें किस्त का लाभ नहीं मिला। इसलिए अगर आप भी इस सूची में शामिल हैं, तो आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद पा सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये नंबर्स क्या हैं। आगे आप इस बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Numbers for Farmers
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock

हेल्पलाइन पर किन चीजों के लिए संपर्क किया जा सकता है?

अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, तो आपके लिए जानना जरूरी है कि आप हेल्पलाइन नंबर्स पर किन चीजों के लिए कॉल कर सकते हैं। ये चीजे हैं...

  • अगर आपकी किस्त अटक जाती है
  • लाभार्थी सूची में अपना नाम जानने के लिए
  • आवेदन की स्थिति जानने के लिए
  • योजना से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आदि।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Numbers for Farmers
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock

ये हैं हेल्पलाइन नंबर्स:-

  • अगर आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं और आपकी किस्त अटक गई है या आपको कुछ और जानकारी चाहिए, तो आप हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं। इसके अलावा इन लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी कॉल की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Numbers for Farmers
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
  • पीएम किसान योजना के अंतर्गत टोल फ्री नंबर 18001155266 पर आप संपर्क कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जा सकती है। वहीं, आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Numbers for Farmers
पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
  • इन सभी हेल्पलाइन नंबर्स के अलावा एक और हेल्पलाइन नंबर है, जहां पर आप कॉल कर सकते हैं। ये नंबर 0120-6025109 है। वहीं, आप अगर चाहें तो योजना की आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed