फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ayushman Card: किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड? चेक करें कही आप तो नहीं इस लिस्ट में

Mon, 05 May 2025 01:25 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 05 May 2025 01:25 PM IST
सार

Ayushman Card Kaun Nahi Banwa Sakta Hai: क्या आप भी आयुष्मान कार्ड बनवाकर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं तो इसके लिए पहले आपको ये जानना होगा कि क्या आप इस कार्ड को बनवाने के लिए पात्र हैं भी या नहीं हैं।

विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

Ayushman Bharat Yojana: Eligibility Criteria: जब भी किसी सरकारी योजना से जुड़ना होता है तो आपको उसके लिए पहले ये जानना होता है कि उसकी पात्रता सूची क्या है। ऐसा इसलिए क्योंकि हर एक योजना की अपनी अलग-अलग पात्रता सूची होती है और जो लोग पात्र होते हैं सिर्फ उन्हें ही योजना का लाभ मिलता है। राज्य सरकारों से लेकर केंद्र सरकार तक कई सरकारी योजनाएं चलाते हैं जो लाभकारी और कल्याणकारी भी होती है। ऐसे में अगर आप भी किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप भी आवेदन कर सकते हैं।

जैसे, आयुष्मान भारत योजना जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं जिनके जरिए आप सालाना 5 लाख रुपये के मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं किन लोगों का आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं किन लोगों का नहीं बन सकता है आयुष्मान कार्ड। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

इन लोगों का नहीं बन सकता है आयुष्मान कार्ड

आयुष्मान कार्ड किन लोगों का नहीं बन सकता है, इसके लिए एक सूची है जिसे आप नीचे देख सकते हैं:-

  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं तो आपका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है
  • आप अगर इनकम टैक्स भरते हैं तो भी आप इस योजना के लिए पात्र नहीं है
  • जो लोग सरकारी कर्मचारी हैं या परिवार में ऐसा कोई है जिसकी सरकारी नौकरी है तो वो भी पात्र नहीं माना जाता है
who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते हैं? - फोटो : Adobe Stock
  • अगर आप पीएफ का लाभ लेते हैं तो इस योजना में आवेदन नहीं कर सकते हैं
  • जो लोग ईएसआईसी से जुड़े हैं उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता है
  • अगर आप आर्थिक रुप से संपन्न हैं तो भी आप इस योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

ऐसे चेक कर सकते हैं अपनी पात्रता:-

स्टेप 1

  • अगर आपको ये चेक करना है कि आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है या नहीं तो आप चेक कर सकते हैं
  • आपको इसके लिए योजना के आधिकारिक पोर्टल https://pmjay.gov.in/ पर जाना होता है
  • यहां पर आपको कई ऑप्शन दिखेंगे, लेकिन आपको 'Am I Eligible' वाले पर क्लिक करना है
विज्ञापन
who is not eligible for ayushman card Kiska nahi ban sakta
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन लोग पात्र नहीं होते हैं? - फोटो : Adobe Stock

स्टेप 2

  • इसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुलेगा
  • यहां पर आपको अपना मोबाइल नंबर और बाकी चीजें भरनी हैं
  • फिर आपको पता चल जाता है कि आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं या नहीं हैं
  • अगर आप पात्र हैं तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाकर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed