फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kisan Yojana: जानना चाहते हैं किसान योजना का पैसा बैंक खाते में आया या नहीं? तो ये रहा चेक करने का तरीका

Thu, 17 Feb 2022 06:19 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 17 Feb 2022 06:19 PM IST
विज्ञापन
how to check kisan samman nidhi yojana balance in your bank acoount utility news in hindi
किसान योजना की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

देश में कई ऐसी योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका सीधा फायदा लोगों को मिल रहा है। फिर चाहे वो सस्ते या फ्री राशन की सुविधा हो या फिर ई-श्रम कार्ड योजना। ऐसी ही एक योजना है किसान सम्मान निधि योजना, जिसे केंद्र सरकार द्वारा चलाया गया। इस योजना का उद्देश्य लोगों की आर्थिक रूप से मदद करना है। इस किसान योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार सालाना 6 हजार रुपये सीधे किसानों के बैंक खाते में जमा कराती है। ये पैसे 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। इस बार भी सरकार किसानों के खाते में किस्त भेज चुकी है, लेकिन कई लोगों को ये पता नहीं चल पाता कि उनके बैंक खाते में पैसे आएं हैं या नहीं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो चलिए हम आपको बताते हैं कि आप कैसे घर बैठे ये चेक कर सकते हैं कि आपके खाते में किस्त पहुंची या नहीं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...

how to check kisan samman nidhi yojana balance in your bank acoount utility news in hindi
किसान योजना की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1

  • अगर आप जानना चाहते हैं कि किसान सम्मान निधि योजना का पैसा आपके बैंक खाते में आया या नहीं। तो इसके लिए आपको सबसे पहले इस लिंक https://fw.pmkisan.gov.in/BeneficiaryStatus/BeneficiaryStatus.aspx पर क्लिक करना होगा।
how to check kisan samman nidhi yojana balance in your bank acoount utility news in hindi
किसान योजना की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

स्टेप 2

  • इस लिंक पर क्लिक करते ही आपको सामने तीन विकल्प नजर आएंगे। पहला आधार नंबर, दूसरा अकाउंट नंबर और तीसरा मोबाइल नंबर का विकल्प।
विज्ञापन
विज्ञापन
how to check kisan samman nidhi yojana balance in your bank acoount utility news in hindi
किसान योजना की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब इनमें से किसी एक विकल्प को चुनें और फिर गेट डाटा पर क्लिक करें। क्लिक करते ही आपके सामने जानकारी आ जाएगी कि आपके खाते में कौन सी किश्त किस तारीख को जमा हुई।
विज्ञापन
how to check kisan samman nidhi yojana balance in your bank acoount utility news in hindi
किसान योजना की किस्त कैसे चेक करें - फोटो : istock

समस्या के लिए यहां कर सकते हैं संपर्क

  • अगर आप किसान योजना में रजिस्टर्ड हैं, और आपको कभी कोई समस्या आती है तो आप 011-24300606 नंबर पर कॉल करके या फिर ईमेल pmkisan-ict@gov.in आईडी पर भी शिकायत कर सकते हैं। यहां से आपकी उचित मदद की जाती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed