Check Cibil Score Free: आप में से कोई नौकरी करता होगा, तो कोई अपना कोई बिजनेस। लेकिन सबका उद्धेश्य लगभग एक सा ही होता है और वो है पैसा कमाना। इसमें गलत कुछ नहीं, क्योंकि अपनी आजीविका चलाने के लिए हर किसी को पैसे की जरूरत पड़ती ही है। वहीं, कई बार कुछ ऐसे काम सामने आ जाते हैं, जिनके कारण लोगों को लोन तक लेना पड़ता है। किसी को शादी के लिए, तो किसी को घर बनाने या अपने पर्सनल कामों के लिए भी आदि लोन लेना पड़ता है। लेकिन कई बार देखा जाता है कि लोग लोन लेने बैंक चले जाते हैं और पेपर वर्क पूरा होने के बाद सिबिल स्कोर कम होने की वजह से उनका लोन अप्रूव नहीं हो पाता है। ऐसे में आप चाहें तो पेटीएम एप के जरिए पहले मुफ्त में अपना सिबिल स्कोर चेक कर सकते हैं, ताकि बाद की दिक्कतों से आपको दो चार न होना पड़ा। आप अगली स्लाइड्स में मुफ्त में सिबिल स्कोर देखने के तरीके के बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"6334376a47ad4153e86d13d2","slug":"how-to-check-cibil-score-in-paytm","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Cibil Score: पहले मुफ्त में कर लेंगे ये एक छोटा सा काम, तो लोन लेते समय नहीं होगी दिक्कत, जानें कैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Cibil Score: पहले मुफ्त में कर लेंगे ये एक छोटा सा काम, तो लोन लेते समय नहीं होगी दिक्कत, जानें कैसे
Thu, 29 Sep 2022 09:32 AM IST
प्रकाश चंद जोशी
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 29 Sep 2022 09:32 AM IST
विज्ञापन
मुफ्त में सिबिल स्कोर कैसे चेक करें
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुफ्त में सिबिल स्कोर कैसे चेक करें
- फोटो : istock
ये रहा मुफ्त में सिबिल स्कोर चेक करने का तरीका:-
स्टेप 1
- अगर आप भी कोई लोन लेना चाह रहे हैं और उससे पहले आप सिबिल स्कोर चेक करना चाहते हैं, तो पहले आपको प्ले स्टोर से पेटीएम एप को डाउनलोड करना है।
मुफ्त में सिबिल स्कोर कैसे चेक करें
- फोटो : istock
स्टेप 2
- अब आपको यहां पर मोबाइल नंबर और पासवर्ड बनाकर लॉगिन करना है। फिर होम पेज पर जाकर फ्री क्रेडिट स्कोर वाले आइकन पर क्लिक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुफ्त में सिबिल स्कोर कैसे चेक करें
- फोटो : istock
स्टेप 3
- इसके बाद आपको फ्री क्रेडिट स्कोर पर क्लिक करके मोबाइल नंबर, जन्मतिथि और पैन नंबर दर्ज करना है।
विज्ञापन
मुफ्त में सिबिल स्कोर कैसे चेक करें
- फोटो : istock
स्टेप 4
- अब सबमिट करना है और इसके बाद आपके सामने आपका सिबिल स्कोर आ जाएगा, जिसे देखकर आप जान सकते हैं कि आपको लोन मिल पाएगा या नहीं।