इस समय देशभर में गर्मी का सितम काफी बढ़ा हुआ है। ऐसे में लोग अपने आप को तरोताजा रखने के लिए कई तरह के फलों का सेवन कर रहे हैं। गर्मी में फलों के सेवन की जब बात आती है, तो आम को कौन भूल सकता है? गर्मी के सीजन में लोग बड़े पैमाने पर आम खाते हैं। इन दिनों बाजार में दशहरी, तोतापुरी, लंगड़ा, सफेदा, सिंदूरी कई तरह के आम बिक रहे हैं। अक्सर देखने को मिलता है कि बाजार में बिकने वाले मीठे आमों में कई बार खट्टे या मिलावटी आम को भी मिला दिया जाता है। ऐसे में बाजार में बिकने वाले आमों में मिलावट और उनके खट्टे और मीठे होने की पहचान करना काफी मुश्किल हो जाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ ऐसे खास तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं आप जो आम खरीद रहे हैं वह असली है या मिलावटी? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
Mango Adulteration: बाजार में खरीदने जा रहे हैं आम, तो इस आसान तरीके से करें उनमे की गई मिलावट का पता
आम पका हुआ है या नहीं? इस बारे में आप आम को छूकर भी पता कर सकते हैं। आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पके हुए मीठे आम छूने पर मुलायम महसूस होते हैं। हालांकि, आम इतना भी ज्यादा मुलायम नहीं होना चाहिए कि आपकी ऊंगली लगाने पर वह धंस जाए। अगर आम छूने पर टाइट महसूस होता है तो वह खट्टा हो सकता है।
UPI: यूपीआई से करते हैं पेमेंट, तो जरूर जान लें ये बातें वरना हो सकते हैं फ्रॉड का शिकार
आप मिलावटी आम की पहचान उसके छिलके को देखकर कर सकते हैं। अगर आम प्राकृतिक ढंग से पका हुआ है, तो उसके छिलके में आपको किसी भी तरह का दाग नहीं दिखेगा।
Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय भूल गए हैं सामान, तो उसे दोबारा वापस पाने के लिए तुरंत करें ये काम
वहीं अगर आम को किसी केमिकल की मदद लेकर पकाया गया है, तो उसके छिलके के ऊपर आपको कई तरह के दाग और धब्बे नजर आएंगे। इस तरह आप आम के छिलके को देखकर उसके बारे में पता कर सकते हैं।
Marriage Scheme: शादी करने के लिए सरकार दे रही है 51 हजार रुपये, जानिए क्या है स्कीम और किन्हें मिलेगा लाभ
आपको बाजार से उन आमों को भी खरीदने से बचना चाहिए जिनके ऊपर लकीरें या झुर्रियां पड़ी हुई हों। इसके अलावा आपको बाजार में पतले या एकदम पिचके हुए सपाट आम को भी खरीदने से बचना चाहिए।
जानना जरूरी: उधार लेने के बाद अगर कोई व्यक्ति नहीं कर रहा है पैसे वापस, तो तुरंत करें ये काम