Aadhaar Card: आज के समय आधार कार्ड काफी जरूरी दस्तावेज है। किसी सरकारी योजना का लाभ लेने से लेकर नई नौकरी में प्रवेश करते समय हर जगह आधार कार्ड की मांग की जा रही है। इसके अलावा स्टॉक मार्केट और म्यूचुअल फंड में निवेश करने के लिए भी आधार कार्ड की मांग की जाती है। आधार कार्ड में 12 अंकों की विशिष्ट संख्या दर्ज होती है, जिसे की यूआईडीएआई द्वारा जारी किया जाता है। इसमें हमारी बायोमेट्रिक, डेमोग्राफिक आदि कई तरह की जानकारी दर्ज होती हैं। कई बार आधार कार्ड में जो फोटो दर्ज होती है वह काफी पुरानी हो जाती है। अगर आपकी भी आधार कार्ड में दर्ज फोटो काफी पुरानी हो गई है और उसे आप बदलवाना चाहते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको उस प्रक्रिया के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप आधार कार्ड में अपनी फोटो को बदलवा सकते हैं। आइए जानते हैं -
Aadhaar: आधार कार्ड पर बदलवाना चाहते हैं अपनी पुरानी फोटो? जानिए क्या है प्रोसेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आधार कार्ड में अपनी फोटो को बदलवाने के लिए आपको यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। वहां से आपको आधार नामांकन फॉर्म डाउनलोड करना है।
Investment Tips: कुछ सालों में आपके पैसों को डबल कर देगी पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम, जानिए डिटेल्स
फॉर्म डाउनलोड करने के बाद आपको इसमें अपनी सभी जरूरी जानकारियों को दर्ज करना है। डिटेल्स फिल करते समय इस बात का ध्यान रखें कि उसमें किसी प्रकार की कोई गलती न हो। इसके बाद आपको अपने नजदीकी आधार सेवा केंद्र पर जाकर इस फॉर्म को जमा करना है।
Indian Railways: क्या आप जानते हैं भारत की सबसे धीमी चलने वाली ट्रेन कौन सी है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज
इसके बाद आधार सेंटर पर बायोमेट्रिक डिटेल्स लेने के साथ आपका फिंगरप्रिंट और आईरिस को स्कैन किया जाएगा। इसकी कंफर्मेशन के बाद आपकी फोटो खींची जाएगी।
Govt Scheme: मजदूर 2 रुपये से भी कम की बचत करके इस स्कीम में करें निवेश, मिलेगी हर महीने 3 हजार रुपये की पेंशन
फोटो खींचने के बाद आपसे फीस ली जाएगी। इसके बाद आधार कार्ड पर आपकी फोटो बदलने की रिक्वेस्ट डाल दी जाएगी। रिक्वेस्ट डालने के कुछ दिनों बाद आधार कार्ड पर आपकी फोटो को बदल दिया जाएगा।
PM Kisan Yojana: इस दिन आ सकती है पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त, जानिए किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ